सेन समाज के युवाओं को सुशिक्षित व सुसंस्कारित करना होगा-- भूपेंद्र सेन लोको पायलट
छात्रावास की महती आवश्यकता-- राधेश्याम सविता पत्रकार कानपुर
महरौनी(ललितपुर)-सम्पूर्ण आर्यावर्त के सेन समाज के एक समान विचार धारा के लोगो को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से ऑनलाइन वेविनार का आयोजन समाजसेवी लोको पायलट झाँसी भूपेंद्र सेन के मुख्य आतिथ्य एवं राजेन्द्र मुनि कोटा की अध्यक्षता व राष्ट्रीय संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल सेन आर्य के संचालन में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि समाजसेवी लोको पायलट झाँसी भूपेंद्र सेन ने कहा कि हम सभी को अपनी आने बाली पीढ़ी को सुशिक्षित एवं सुसंस्कारित करने के लिए कटिबद्ध होना पड़ेगा ।
अध्यक्षता करते हुए राजेन्द्र मुनि कोटा ने कहा कि हम अज्ञानता एवं निजी स्वार्थों के लिए स्वयम भटके हुए है एवं समाज को भटकाते हुए जीवन निकाल रहें हैं।
विशिष्ठ अतिथि सैन रविन्द्र सिद्दू एडवोकेट हरियाणा ने कहा कि जब तक हम कानूनी ज्ञान प्राप्त नही करेंगे तब तक हम अपने व समाज के अधिकारों के प्रति लड़ नही सकते।
विशिष्ट अतिथि लाल बहादुर शर्मा आजमगढ़ एवं ग्राम प्रधान अलीगढ़ शैलेश सविता ने कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारी को स्वयम निभाना होगा।
शिवांगी सेन स्नातक छात्रा अलीगढ़ ने कहा कि बेटे बेटियों की तरह हमें अपने घर की बहुओं को भी पढ़ाना होगा और एक समान दर्जा देने की महती आवश्यकता हैं।
जितेंद्र शर्मा शिक्षक संस्थापक नन्दवंशी सेल्फ केयर टीम प्रयागराज ने समाज के गरीब असहाय लोगो की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए सभी को आगे आने का आवाहन किया।
पत्रकार राधेश्याम सविता कानपुर ने सभी के सहयोग से आईएएस पीसीएस की तैयारी करने हेतु छात्रावास खोलने पर बल दिया।
रमेश चन्द्र सेन शाजापुर मध्यप्रदेश ने कहा कि हम सभी को सङ्गठन से ऊपर उठकर समाज हित मे सोचने की आवश्यकता हैं।
विनोद कुमार शर्मा आईटी इंजीनिरियर प्रयागराज ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना होगा।
वेविनार में नंद युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष रामकुमार सेन अजान,विहारी लाल सविता जिलाध्यक्ष सविता महासभा,बलराम सेन एडवोकेट ललितपुर, प्रेम नारायण सेन कोटेदार तारावली,हेमन्त सेन नावार्ड ललितपुर,शोभाराम सेन जिलाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी,डॉ अमित सेन बांसी, ग्राम प्रधान पनौती चित्रकूट डॉ राम गणेश यागिक, श्याम सुंदर सविता जिला उपाध्यक्ष जनसहयोग सेन समाज सङ्गठन ग्वालियर,दिनेश चंद्र,शकुंतला सेन,हरिओम मालवीय, ओमरे जी,शेखर ठाकुर पलवल हरियाणा,अनिल सेन हरियाणा,सौरभ कुमार शर्मा,विनोद कुमार शर्मा आइटी इंजीनियर प्रयागराज,लखन लाल सूर्यांश मोंठ, राधेश्याम सविता पत्रकार कानपुर,रमेश चन्द्र शाजापुर मध्यप्रदेश,देवेंद्र सेन नैंशशी मेडिकल/ वेदांश मेडीकल महरौनी आदि उपस्थित रहें।
संचालन राष्ट्रीय संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल सेन आर्य एवं आभार हेमन्त सेन नावार्ड ललितपुर ने जताया ।
*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*