पर्यूषण पर्व (उत्तम आकिंचन्य धर्म)
"उत्तम आकिंचन्य गुण जानों,परिग्रह चिंता दु:ख ही मानो"-
मोह को त्यागकर आत्मा को बनायें पवित्र - अंतरमति
मडावरा(ललितपुर) वर्णीनगर मडा़वरा में पर्वराज पर्यूषण पर्व के नौवें दिन उत्तम आकिंचन्य धर्म उत्साह पूर्वक मनाया गया। आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका रत्न 105 आदर्शमति माता जी की संघस्थ आर्यिका श्री 105 अंतरमति माता जी,अनुग्रहमति,अक्षयमति,निर्मदमति,ध्यानमति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में नगर की ह्रदयस्थली श्री महावीर विद्याविहार के परिसर में प्रात:काल ध्यान की कक्षा लगायी गई। दैनिक नित्य क्रियाओं में श्री जी का अभिषेक,शांतिधारा सम्पन्न हुई। शांतिधारा करने का सौभाग्य विनोद कुमार जैन,कपूर चंद्र,प्रदीप कुमार जैन खुटगुंवा,हरदयाल,अनिल कुमार जैन,सिंघई प्रसन्न कुमार,प्रदीप कुमार,राजीव कुमार जैन,हरिश्चंद्र,अजय कुमार जैन भीमकपुर,कोमल चंद्र देवेंद्र जैन गौना परिवार को प्राप्त हुआ। बताते चलें कि रात्रि में आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला के बच्चों ने आर्यिका श्री निर्मदमति माता जी द्वारा लिखित कव्वाली,भक्तिगीत सर्वोदय बालिका मंडल की अध्यक्ष नेहा बजाज के निर्देशन में प्रस्तुत किए।बच्चों को चातुर्मास समिति द्वारा सम्मानित किया गया।आज की अष्ट द्रव्य से भक्तिमय पूजन करने का सौभाग्य णमोकार सेवा संघ,आदिनाथ सेवा संघ,नेमिनाथ सेवा संघ,आदर्श बालिका मंडल को प्राप्त हुआ।धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका श्री अंतरमति माता जी ने कहा उत्तम आकिंचन्य धर्म हमें मोह को त्याग करना सिखाता है।आत्मा के भीतरी मोह गुस्सा, घमंड, कपट, लालच, शोक इन सभी मोह का त्याग करके ही आत्मा को शुद्ध बनाया जा सकता है।सब मोह प्रलोभनों और परिग्रहो को छोडकर ही परम आनंद मोक्ष को प्राप्त किया जा सकता है।
आज मनाया जायेगा अनंत चतुर्दशी का पर्व :-
(मडावरा) चातुर्मास समिति के महामंत्री डां० राकेश सिंघई ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दशलक्षण महापर्व के समापन पर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के साथ-साथ अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जायेगा। चतुर्दशी के दिन श्री जी की विमान यात्रा निकाली जायेगी।भव्य जुलूस में दशलक्षण पर्व पर दस दिनों तक उपवास करने वाले श्रावक व श्राविकाएँ जुलुस की शोभा बढायेंगे। अष्ट द्रव्य से सुसज्जित थालों के माध्यम से पूजन करने का सौभाग्य नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं को मिलेगा।
*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*
फोटों कैप्सन-
01- श्री जी की शांतिधारा करते हुए श्रावक
02- णमोकार मंत्र सेवा मंडल की सदस्यायें अष्ट द्रव्य से पूजन करते हुए
03- सांस्कृतिक कार्यक्रम के पुरस्कृत बच्चे-