त्याग से ही व्यक्ति बनता महान :- अंतरमति
जैन युवा जागृति सेवा संघ को मिला पूजन करने का सौभाग्य-
मडावरा (ललितपुर) वर्णीनगर मडावरा में दसलक्षण महापर्व बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।प्रातःकाल श्री जी का अभिषेक,शांतिधारा,आरती व सामूहिक पूजन आयोजित की गई।
शांतिधारा करने का सौभाग्य अनुज जैन खन्ना, सुनील खुटगुंवा,अजय कुमार,अनिल कुमार,राजीव कुमार रजौला परिवार को प्राप्त हुआ।पूजन करने का सौभाग्य जैन युवा जागृति सेवा संघ को प्राप्त हुआ। पर्यूषण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म पर संबोधित करते हुए अंतरमति माता जी ने कहा कि दशलक्षण पर्व हमें एक संदेश देकर जाते हैं। व्यक्ति धर्म के कार्यों को करे और धर्म के मार्ग पर चले तो वह महान बन जाता है।उत्तम
त्याग धर्म व्यक्ति को त्याग के मार्ग चलने का संदेश देता है।'त्याग' शब्द से ही पता लग जाता है कि इसका मतलब छोडना है और जीवन को संतुष्ट बना कर अपनी इच्छाओं को वश में करना है।यह न सिर्फ अच्छे गुणवान कर्मों में वृद्धि करता है बल्कि बुरे कर्मों का नाश
भी करता है।छोडने की भावना जैन धर्म में सबसे अधिक है क्योंकि जैन संत सिर्फ घर द्वार ही नहीं यहां तक कि अपने कपडों का भी त्याग कर देते हैं और सम्पूर्ण जीवनभर दिगंबर मुद्रा धारण करके समाधि मरण की भावना को रखते हैं।उत्तम त्याग धर्म हमें यही सिखाता है कि मन को संतोषी बनाकर इच्छाओं और भावनाओं का त्याग करना चाहिए।त्याग की भावना भीतरी आत्मा को शुद्ध बनाकर ही होती है।बुरे कर्मों को त्यागकर व्यक्ति सद्कर्मों में लग जाऐ तभी उत्तम त्याग धर्म मनाना सार्थक होगा।बताते चलें दशलक्षण पर्व के अवसर पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन किया जा रहा है। आदर्श बालिका मंडल की बेटियों ने रात्रि में प्रेरणादायक नाटिका का मंचन किया गया।
आज मनाया जायेगा उत्तम आकिंचन धर्म-
चातुर्मास समिति के महामंत्री डां०राकेश सिंघई ने बताया कि आज उत्तम आकिंचन धर्म मनाया जायेगा। आदिनाथ सेवा संघ,नेमिनाथ सेवा संघ,महावीर सेवा संघ,णमोकार सेवा संघ के लिए अष्ट द्रव्य से सुसज्जित थालों के माध्यम से भक्तिमय पूजन करने का सौभाग्य मिलेगा।
*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*
फोटो कैप्सन-
01- आदर्श बालिका मंडल को सम्मानित करती हुई पाठशाला की प्राचार्या -
02- श्री जी की शांतिधारा करते हुए जैन युवा जागृति सेवा संघ के सदस्य