बी ई ओ की अध्यक्षता में विज्ञान शिक्षकों के साथ बैठक सम्पन्न
टड़ियावां/हरदोई
शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां डा.सत्यप्रकाश यादव की अध्यक्षता में उच्च प्रा.वि.में कार्यरत विज्ञान शिक्षकों की बैठक बीआरसी टड़ियावां के सभागार में कोविड नियमों का पालन करते हुए की गयी।जिसमें इंस्पायर एवार्ड योजना के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय से 5 बच्चों का नामांकन बेस्ट आइडिया के साथ कराने की बात की गयी।बीईओ द्वारा बहुत से पुरस्कृत आइडिया की चर्चा की गयी तथा सभी शिक्षक अपने 5 बेस्ट आइडिया के साथ बैठक में उपस्थित रहे।गत वर्ष हरदोई जनपद पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा।जिसमें राघवेंद्र पांडेय अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ का विशेष सहयोग रहा।इस बार भी इंस्पायर एवार्ड योजना व राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति में अधिकतम छात्रों का नामांकन कराकर बच्चों को परीक्षा में बैठाने हेतु प्रेरित किया गया।राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी एआरपी विवेक गुप्ता ने दी।जिसमें कक्षा 8 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को परीक्षा पास करने पर कक्षा 9-12 तक प्रति माह ₹1000 छात्रवृत्ति की व्यवस्था है। जिसके लिए बच्चे का जाति व आय प्रमाणपत्र आवश्यक है।इंस्पायर एवार्ड व राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति में विशेष सहयोग हेतु दिनांक 11.09.2021 को श्री राघवेंद्र पांडेय को प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा।सभी मौजूद शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किये।जिला मीडिया प्रभारी प्रेम शंकर श्रीवास्तव जनपद हरदोई   रिपोर्ट ब्यूरोचीफ शिवम कुुमार अस्थाना जनपद हरदोई 
Previous Post Next Post