पचदेवरा पुलिस नहीं कर पा रही लूट ब चोरी की घटन खुलासा
पचदेवरा थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं आये दिन बढ़ती जा रही हैं। चोर व गुंडे अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं बीती रात पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहुआपुर नेवादा में चोरों ने मकान में सेंध लगा कर कमरे में रखे 20000 रुपए के साथ 1 जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी कुंडल, एक मांग बिंदी, कमर बिछुआ, मंगलसूत्र, पांव जेवरी और भारी मात्रा में साड़ी गर्म कपड़े पीतल के बर्तन आदि चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह 5:00 बजे जब परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया पीड़ित ने घटना की जानकारी पचदेवरा पुलिस को दी। पुलिस 100 नंबर आई थी और जानकारी करके चली गई। इससे पहले 4 अगस्त को ग्राम नसीरापुर में चोर सेंध लगाकर कमरे में रखे ₹200000 और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए थे उसके बाद 11 अगस्त ग्राम पंचायत हथोड़ा में धर्मपाल पुत्र कहेरी मुन्नू पुत्र रघुवीर व नरेंद्र पुत्र रघुवीर इन तीन घरों में चोरों ने चोरी का प्रयास किया था लेकिन वह असफल रहे। 26 जुलाई को दीपक कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी उवरी खेड़ा में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। और राम लखन पुत्र घनश्याम निवासी आम तारा को 21 अगस्त रात्रि को सहुआपुर मोड़ पर बाइक सवार लुटेरों ने पेट में गोली मारी थी और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए थे लेकिन पचदेवरा थाना अध्यक्ष एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाये है आए दिन चोर अपराधिक प्रवृत्ति की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और बेखौफ लुटेरे अपने नाम का परचम लहरा रहे हैं इस संदर्भ में पचदेवरा थाना प्रभारी वर्मा रमेश सिंह से रात्रि में पहरा और गस्त लगाने की मांग की गई लेकिन पचदेवरा पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया है। और चोर बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।
क्राइम खुलासा न्यूज चैनल के साथ डिस्ट्रिक्ट मीडिया ब्यूरोचीफ शिवम कुुमार अस्थाना जनपद हरदोई
रिपोर्ट मीडिया प्रभारी प्रेम शंकर श्रीवास्तव जनपद हरदोई
रिपोर्ट श्यामू की पचदेवरा की घटना