उपमंत्री ने रू0-336 करोड़ की लागत के 159 कार्यो का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया
आवागमन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मार्गो का नवीनीकरण एवं उच्चीकरण कराया जा रहा है:- केशव प्रसाद मौर्य
़ हरदोई, स्थानीय प्रेक्षागृह में लोक निर्माण विभाग की ओर से आयोजित लोकापर्ण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्जवित कर किया। कार्यक्रम में मा0 मंत्री जी ने जनपद में रू0-336 करोड की 159 मार्गो का नवीनीकरण एवं उच्चीकरण कराया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर जिले की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता की आवागमन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मार्गो का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार समाज सबका साथ सबका विकास एवं सबका प्रयास के तहत कार्य कर रही है ताकि समाज में सबसे नीचे पायदान तक के व्यक्ति को लाभ मिले और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
उन्होने कहा कि जनपद हरदोई में सरकार गठन के बाद से अब तक 21 मार्गो को चौड़ीकरण एवं सुद्ढ़ीकरण, 423 नवीन मार्ग, 2020 मार्गो का नवीनीकरण व विशेष मरम्मत कराने के साथ 32 सेतु का निर्माण कराया गया है। मंत्री जी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा मांग किये गये मार्गो का निर्धारित समय पर गुणवत्ता परक निर्माण कराया जायेगा। इस अवसर पर सांसद जय प्रकाश रावत, अशोक रावत, जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिलाा पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक नितिन अग्रवाल, माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, रजनी तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, आशीष सिंह आशू, रामपाल वर्मा, पीके वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव,अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सहित ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
क्रांइम खुलासा न्यूज चैनल के साथ डिस्ट्रिक्ट मीडिया ब्यूरोचीफ शिवम कुुमार अस्थाना जनपद हरदोई
रिपोर्ट प्रेमश॑कर श्रीवास्तव जनपद हरदोई