बीडीओ ने फीता काटकर किया औषधीय वाटिका का उद्घाटन
जन जन को औषधीय लाभ लेने के लिए औषधीय वाटिका लगाना जरूरी
            सन्ध्या रानी
टडियावा/हरदोई
शुक्रवार को मिशन आरोग्यकर सर्वोदय आश्रम द्वारा शिक्षक प्रेरेणा स्थल टडियावा में खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती सन्ध्या रानी द्वारा ""औषधीय सामुदायिक वाटिका ""का फीता काट कर उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि ""जन जन को औषधीय पौधों का लाभ लेने के लिए औषधीय सामुदायिक वाटिका लगाना जरूरी है।जिससे हर किसी को  औषधीय पौधों से लाभान्वित किया जा सके।इस प्रकार की पहल से आने वाले समय में इस औषधीय सामुदायिक वाटिका का महत्व और बढ़ जायेगा।
उन्होंने कहाकिऔषधीय सामुदायिक वाटिका का महत्व बताकर लोगों को औषधीय पौध लगाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
खण्ड शिक्षा अधिकारी डा0 सत्य प्रकाश यादव ने एलोबेरा के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से डा0 भानु,डा0 महेन्द्र मित्रा ने तुलसी एवं एलोबेरा का पौधा रोपित किया औषधीय चिकित्सा केन्द्र टडियावा के डा0 सुरेश चन्द राठौर आयु मित्र एकलव्य कुमार,महेन्द्र रावत इत्यादि लोग मौजूद रहे। मिशनआरोग्यकर के जिला समन्वयक बृजेश सक्सेना ने बताया कि औषधीय सामुदायिक वाटिका में ग्यारह प्रकार की औषधीय पौध रोपित होगी।जिसमें आज अश्वगंधा, कालेधन,तुलसी,हर जोड़ तथा एलोवेरा औषधीय पौध रोपित किए गए।
क्रांइम खुलासा न्यूज के साथ रिपोर्ट प्रेमश॑कर श्रीवास्तव जनपद हरदोई ब्यूरोचीफ शिवम कुुमार अस्थाना जनपद हरदोई 
Previous Post Next Post