*भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला इकाई का शपथग्रहण कल*
जौनपुर- उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सानिध्य में कल शुक्रवार को ग्यारह बजे महासंघ के जौनपुर जिला इकाई के विभिन्न गठित तहसील इकाई का शपथग्रहण जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी कार्यालय के पास स्थित प्रेक्षागृह में होगा। यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी सूरज विश्वकर्मा ने बताया कि प्रेक्षागृह में पूर्वांचल सम्मेलन, शपथग्रहण व सम्मान समारोह होगा जिसमें जौनपुर जिला इकाई अंतर्गत तहसील मछलीशहर,सदर तहसील, मड़ियाहूं, बदलापुर, शाहगंज सहित अन्य इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सहित सदस्यों का शपथग्रहण मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे डीएम मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी,राष्ट्रीय संयोजक/संस्थापक भगवान प्रसाद उपाध्याय,प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया आदि वरिष्ठ पदाधिकारीयों के गरिमामयी उपस्थिति में अपने अपने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, प्रतापगढ़, प्रयागराज आदि जिलों के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित होंगे, कार्यक्रम सुबह ग्यारह बजे से प्रारंभ होगा। जनपद के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के ब्यूरो चीफ व संपादक भी शामिल होंगे ,कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है जिलाध्यक्ष माधवेंद्र सिंह की अगुवानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिले के ब्यूरो चीफ, संपादक,पत्रकार सहित अन्य जिलों से आए अतिथियों को ससम्मान सम्मानित किया जाएगा।
Surya bhan singh beauru chief jaunpur