पांच दिवसीय ऑनलाइन वैदिक धर्म प्रचार महोत्सव सम्पन्न
महरौनी(ललितपुर)-- महर्षि दयानन्द सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज महरौनी के तत्वावधान में आयोजित जूम एप पर पांच दिवसीय वैदिक धर्म प्रचार महोत्सव के अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता आचार्य भवदेव शास्त्री अजमेर ने कहा कि आज मनुष्य अज्ञानता के कारण से अनेक अंधविश्वासों में फस गया है, जैसे बिल्ली का रास्ता काटना, हाथ दिखाना, वास्तु दोष ,वार अच्छे या बुरे, ग्रहों का प्रकोप ,आदि उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह वैज्ञानिक दृष्टि से विचार करें ,तर्क और बुद्धि को साथ लेकर चलें तो निश्चित रूप से अंधविश्वास से बच जाएंगे अंधविश्वास जहां मनुष्य को दुख पहुंचाता है वही उसके जीवन में अनेक प्रकार की समस्याएं खड़ी कर देता है हम सभी मनुष्य इसलिए कहलाए जाते हैं कि हम मनन करके ,विचार करके किसी काम को करें। वैदिक धर्म इन सभी प्रकार के अंधविश्वासों में विश्वास नहीं करता, क्योंकि सारे संसार को चलाने वाली एक सत्ता है, उसका नाम ईश्वर है। हमें कर्म करना चाहिए पुरुषार्थ करके अपने भविष्य को अच्छा बनाना चाहिए।
आर्य समाज के प्रधान मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ ने कहा कि वैदिक धर्म में अंधविश्वासों एवं पाखण्डों के लिए कोई स्थान नही है वैदिक धर्म पुरुषार्थ से भाग्य बनाने के सिद्धांत पर कार्य करता हैं।
वेविनार को सफल बनाने में संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य,डॉ विवेक आर्य भरुआ सुमेरपुर,शिव कुमार यादव बिजौर,आधार सिंह यादव,पत्रकार मानसिंह मड़ावरा, विवेक प्रजापति,परमानंद सोनी भोपाल,फौजी अवकांश मिश्र कन्नौज,कपिल आर्य शिक्षक हमीरपुर,रजनीकांत सेन शिक्षक चित्रकूट,आदित्य प्रजापति एड.हर्ष आर्य बाराबंकी,योगेश यादव एटा आदि का विशेष सहयोग रहा।
*क्राइम खुलासा न्यूज़ जिला ब्यूरो ललितपुर रामजी तिवारी*