मड़ावरा(ललितपुर)-- समाज मे व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के क्रम में कुशवाहा समाज एवं आर्य समाज की पहल पर ग्राम साडूमल निवासी काशीराम कुशवाहा के बड़े सुपुत्र एवं अरूण कुशवाहा के 35 वर्षीय पिता महेश कुशवाहा बैंक क्लर्क का बीमारी के चलते अल्पायु में निधन होने पर मृत्युभोज के स्थान पर लगभग 75 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग एवं श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।
आर्य समाज के प्रधान मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ ने कहा कि वैदिक धर्मानुसार अंत्येष्टि ही अंतिम संस्कार होता है उसके बाद के सभी कृत्य अवैदिक हैं ।संचालन करते हुए आर्य मंत्री शिक्षक लखन लाल आर्य ने कहा कि जीवित माता पिता की सेवा करना ही सच्चा श्राद्ध हैं।
जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा नाराहट ने कहा कि मृतक महेश कुशवाहा बैंक क्लर्क की पत्नी ने अपनी किडनी डोनेट करके अपने पति के प्राणों को बचाने का हर सम्भव प्रयास किया लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। हम उनके बच्चों को पढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग आगे भी करते रहेंगे।
इस अवसर पर सुरेंद्र प्रताप सिंह परमार उर्फ गजले राजा छायन,शिल्पी रजक,जिला पंचायत सदस्य लल्लू अहिरवार,जिलाध्यक्ष रतिराम कुशवाहा एड,अशोक कुशवाहा अकेला पटना परौल, सुरेश रजक शिक्षक,अरविंद गौण शिक्षक, आदि उपस्थित रहें।
संचालन आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य एवं आभार काशीराम कुशवाहा ने जताया।
*क्राइम खुलासा न्यूज़ जिला ब्यूरो ललितपुर रामजी तिवारी*