तहसील पलिया के थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम सभा घोला के मजरा निषाद नगर में नार्थ खीरी की वन भूमि में बसे सैकड़ों परिवार जिनको कोई सरकारी लाभ नहीं मिलता है कारण उनके पास सीलिंग या ग्राम समाज की जमीन नहीं है इसके चलते सैकड़ों लाभार्थियों के शौचालय व प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे बैंक में आए हुए वापस हो गए 6 महीने पहले शासनादेश पर रिन्यूअल विभाग द्वारा लेखपाल व प्रधान वन भूमि पर बसे जमीन का सर्वे किया था सर्वे के एक हफ्ते बाद नार्थ खीरी के अधिकारी व लेखपाल आम बैठक कर 1972 के भू अभिलेख की सूची ग्रामीणों को नाम पढ़कर सुनाया व वन विभाग द्वारा आए अधिकारी ने यह भी कहा की इस लिस्ट में जिनका नाम है उनकी ही जमीन वापस उनके नाम की जाएगी जिनका रकबा 5 एकड़ तक है जबकि वहां पर बसे ग्रामीण 50 एकड़ भूमि पर बसे हुए हैं वही ग्राम समाज की जमीन 95 एकड़ भूमि वन विभाग के कब्जे में है जिस पर मौजूदा हालत में जंगल खड़ा है उसी को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है
खास रिपोर्ट दिलीप सिंह राणा लखीमपुर खीरी
Previous Post Next Post