औरास उन्नाव।
भाजपा सँगठन की कार्य समिति के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन ब्लॉक सभागार में बागरमऊ विधायक के उद्धबोधन से चल रहा था और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया विधायक के ब्लॉक सभागार से निकलने के उपरांत क्षेत्रीय विधायक के पहुचते ही भाजपा के कार्यकर्ताओ ने बैठ का विरोध करते हुए बगैर जलपान के अपने घरो को चले गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के एक दिवशीय कार्य समिति के कार्यकर्ताओं का ब्लॉक सभागार औरास मे बैठ का आयोजन किया गया जिसमें बागरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने कार्यसमिति में भाजपा के कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की जिसमें विधायक बांगरमऊ के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा कि हम सभी को आम जनता के अंतिम पायदान तक हर व्यक्ति को भाजपा की नीतियों को बताना है जिससे सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लक्ष्य को पाने के लिए संघर्ष करते रहे जैसे ही बांगरमऊ विधायक संबोधन को समापन करके ब्लॉक सभागार से निकले वैसे ही सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निकल गए जब क्षेत्रीय विधायक कार्यशाला में पहुंचे तो भाजपा के दो दर्जन कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यसमिति का बहिष्कार करते हुए ब्लॉक सभागार से बगैर जलपान किए अपने घर को निकल गए इसमें मंडल अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, पूजा नेंद्र सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, ध्यान प्रकाश चौरसिया, सुरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*(₩नमस्कार क्रांइम खुलास न्यूज चैनल मे अपका स्वागत है)
(/₩* रिपोर्ट शिवम कुुमार राठौर औरास उन्नाव से*₩/)