*ग्रामसभा पैरौरी के बबुरास में नाली की समस्या के संबंध में ग्रामीण ने उपजिलाधिकारी को दिया प्रार्थनापत्र* कर्नलगंज (गोंडा)। तहसील क्षेत्र के विकास खंड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत पैरौरी के ग्राम बबुरास निवासी ग्रामीण सुरजन सिंह ने उपजिलाधिकारी कर्नलगंज को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि ग्राम पंचायत द्वारा उसके घर के पास में सरकारी नाली का निर्माण कराया जा रहा है जो उसके घर से मात्र 10 मीटर दूर है। मगर सरकारी नाली में उसके घर की नाली नही जोड़ी जा रही है। आरोप है कि उसने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी से बारी बारी से नाली को जोड़ने का निवेदन किया मगर किसी ने ध्यान नही दिया। उक्त संबंध में उपजिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी को मामले की जांच कर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है।।
खास रिपोर्ट जीतेन्द्र तिवारी