मितौली खीरी- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ी मामला ग्राम पंचायत मुरासा के मजरा सिद्धपुर का है जहां ठंड लगकर आए बुखार से 7 लोगों की मौत हो गई ।ग्राम पंचायत में पिछले 15 दिनों से लोगों में ठंड लगकर बुखार का प्रकोप फैला हुआ है जिसकी जानकारी जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता सुरेश चंद्र पुष्कर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर अक्षय नाथ को दी थी। उक्त जानकारी को अधीक्षक के संज्ञान में न लेने पर भाजपा नेता ने 28/8/ 2021 को उप जिलाधिकारी मितौली को लिखित सूचना दी पत्र में उप जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि उनके गांव में ठंड लगकर आए बुखार के कारण अभी तक 7 मौतें हो चुकी हैं और बहुत से लोगों में टाइफाइड फैला हुआ है अधीक्षक को जानकारी होने के पश्चात भी लापरवाह व्यवस्था के चलते अभी तक गांव में स्वास्थ्य टीम ने सुध नहीं ली है इस प्रकरण को जब भाजपा नेता सुरेश चंद पुष्कर ने धौहरारा सांसद को अवगत कराया तो सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा की फटकार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक दवाओं का पिटारा लेकर सिद्धपुर गांव में पहुंचे अब तक समस्या गंभीर होने के कारण गांव में अभी बुखार टाइफाइड का कहर जारी है यदि स्वास्थ्य महकमा मितौली समय रहते चेत जाता तो शायद सिद्धपुर में बुखार से 7 लोगों को जान नहीं गंवानी पड़ती।

रिपोर्ट- संदीप कुमार जीतू
أحدث أقدم