*मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण*
*'एक जनपद एक उत्पाद' के प्रोत्साहन के लिए मल्लावा में चल रहा है हथकरघा प्रशिक्षण*

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना द्वारा उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद मल्लावां मे संचालित 10 दिवसीय हथकरघा प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम  उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
    प्रशिक्षण स्थल पर पंजीकृत 25 लाभार्थी के सापेक्ष 18 प्रशिक्षणार्थी  मौके पर उपस्थित थे, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण के बारे में समुचित जानकारी प्राप्त की गयी तथा प्रशिक्षण के उपरांत उनके द्वारा माल तैयार करने, उसकी पैकजिंग करने एवं बिक्री करने आदि के संबंध में पूछा गया। सैद्धान्तिक प्रशिक्षण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वर्कशाप में पहुॅंच हथकरघा संचालन के बारे में प्रशिक्षार्थियों को दिये जा रहे व्यवहारिक प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की गयी साथ ही प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त होने वाली अन्य सुविधाओं यथा भोजन नाश्ता आदि के बारे में लाभार्थियों से पूछा गया।
          निरीक्षण के दौरान संजय कुमार उपायुक्त, उद्योग केन्द्र साथ में उपस्थित रहे।
नमस्कार क्राइम खुलासा में आपका स्वागत है मीडिया जिला प्रभारी प्रेम शंकर श्रीवास्तव जनपद हरदोई जिला मीडिया ब्यूरो चीफ शिवम कुमार अस्थाना
 संपर्क 8318693267
أحدث أقدم