ब्रेकिंग न्यूज़ खुटेहना पयागपुर बहराइच 
खुटेहना बाजार पयागपुर में फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर पैसा वसूल करने वाले दो अभियुक्त पकडे़ गये।गोण्डा के रहने वाले रवि उर्फ ओम व शशांक शुक्ल नाम के दो लोग पल्सर गाडी़ से आये,इन दोनों लोगों ने खुश मुहम्मद से तीन हजार,नीलेश सिंह से पैंतीस सौ व सागर किराना स्टोर से छः हजार रुपये फर्जी कार्ड दिखाकर पैसे वसूल किए।इन  लुटेरों के चले जाने के तुरन्त बाद दुकानदारों को शंका हुई तो बाइक से दीपक तिवारी बीडीसी सहित कई अन्य लोगों ने अपनी जान पर खेलकर लुटेरों को पकड़कर पकड़कर खुटेहना पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज आनेन्द्र यादव व राम लखन सिपाही को सौंप दिया।इस सम्बन्ध में चौकी इन्चार्ज आनेन्द्र यादव ने बताया की मुकदमा पंजीकृत करके उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी।खुटेहना के व्यापारियों ने बताया कि इसके पहले भी हम लोगों से ये लोग फर्जी ढ़ग से पैसे ले जा चुके हैं।
इस घटना से दुकानदारों में दहशत व आक्रोश है।

खास रिपोर्ट फरियाद आलम खुटेहना बाजार बहराइच
Previous Post Next Post