कवि, साहित्यकार एवं मीडिया की समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका हैं -- बलराम श्रीवास्तव राष्ट्रीय कवि गीतकार मैनपुरी 



सेन समाज की उन्नति में समाज में मीडिया,कवि एवं साहित्यकारों की भूमिका विषय पर वेविनार सम्पन्न

पत्रकार समाज हित में राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत चिंतन करें- दिनेश यागिक राष्ट्रीय कवि रायसेन

महरौनी(ललितपुर)-- सेन समाज की उन्नति में कवि साहित्यकार एवं मीडिया की भूमिका विषय पर वेविनार का आयोजन राष्ट्रीय कवि बलराम श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रीय कवि दिनेश यागिक रायसेन की अध्यक्षता एवं संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य के संचालन में सम्पन्न हुआ।


मुख्य अतिथि प्रख्यात कवि गीतकार बलराम श्रीवास्तव मैनपुरी ने गीत के माध्यम से "सुनो जी बहुत हुआ विश्राम अब तो बस चलते जाना है" 
 उन्होंने कहा कि हम सभी को समाज के दर्द को समझने की आवश्यकता है जब तक समाज का प्रबुद्ध वर्ग समाज के दर्द को नहीं समझेगा किसी भी समाज की उन्नति संभव नहीं हैं।


मध्य प्रदेश रायसेन के राष्ट्रीय कवि दिनेश यागिक ने 
"उठो ए भारत मां के लाल संभालो बरछी,भाले, ढाल" एवम 
"यहां संग्राम दानव देव में चलता ही रहता है सनातन वेद कहते हैं धवल इतिहास कहता है" के माध्यम से धर्म संस्कृति राष्ट्र निर्माण में युवाओ का आवाह्न किया।





विदुषी कवियत्री दिल्ली नमिता नमन ने "कभी भूले से भी ऐसी हिमाकत हम नहीं करते ,धर्म के नाम पर ओछी सियासत हम नही करते" 


प्रख्यात कवि दिनेश भारती इंदौर ने कहा कि जातीय एकता और सामाजिक एकीकरण की बात कही तथा नौजवानों की शान है तिरंगा भारत की आन बान है तिरंगा गीत गाया।



  गौरव कुमार लखनऊ ने कहा कि लोकतांत्रिक देशों में विधायिका कार्यपालिका और न्यायपालिका के बाद 18 वीं सदी के बाद से मीडिया ने चौथे स्तंभ के रूप में समाज को जागरूक बनाकर जनता के दर्द को शब्दों के रूप में उकेरा है तथा एक विश्लेषण तैयार कर अपनी भूमिका निभाई है । 
  मांगीलाल गोंठिया कवि कलकत्ता ने कहा कि मीडिया कर्मियों को सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठानी चाहिए तथा समाज के साथ हो रहे अन्याय को उजागर करते हुए सिस्टम तक गरीब सेन समाज के लोगों की आवाज पहुचानी चाहिए ।




संचालन करते हुए आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य ने कहा कि साहित्यकार औऱ मीडिया कर्मी समाज के उत्पीड़न की सच्ची तस्वीर जनता के सामने लाएं और उसका वास्तविक चित्रण करे।




साहित्यकार नेमीचंद सेन व्योम छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश ने गीत के माध्यम से "जल के कण कण जल में मिलकर धारा हो जाया करते हैं, एक-एक जन मिलकर ही इतिहास रचाया करते हैं।" इसलिए 
 मीडिया कर्मियों को अपने आहार, व्यवहार और विचार के माध्यम से समाज में जागृति लानी होगी  


जयवीर सिंह जोहर ने कविता के माध्यम से 
"समाज की रूढ़ियों का दमन कीजिए, नफरतों ,आंधियों का शमन कीजिए हर जगह प्यार से फलने-फूलने लगे
ऐसा गुलजार अपना चमन कीजिए"।



 


समाजवादी चिंतक कवि आरपी ठाकुर लखनऊ ने कहा कि नंदवंशी पुनः भारत में अपनी पहचान बनाने के लिए कार्य करें ,नित नए नए कीर्तिमान बनाए। 

कवि घनश्याम दास महोबा ने
"मिल के अन्याय से सब लड़ा कीजिए'
नाम नंदवंशीयों का बड़ा कीजिए,
नंदवंशी हैं ,सदा हम रहेंगे यहां,
नंद साम्राज्य फिर से खड़ा कीजिए"

 भजन गायिका कविता सैन ने 
"भक्ति का दान दे दो ना कन्हैया,चरणों में स्थान दे दो न कन्हैया"

समाजसेवी उमेश पंवार रक्षा मंत्रालय दिल्ली ने बताया कि किसी भी समाज की गौरव गाथा को लेखन से वर्षों तक जिंदा रखा जा सकता है ।


दिल्ली हाईकोर्ट अधिवक्ता मनीष कुमार ने कहा समाज की उन्नति में साहित्य और काव्य की बड़ी भूमिका है उन्होंने बताया कि वह सोशलिस्ट मंच के माध्यम से समाज की एकीकरण के लिए कार्य कर रहे हैं।

लोक कवि रामपाल व्यास गजरौला ने गीत के माध्यम से 
"अंगड़ाई ली नींद से जागने लगा सेन समाज,जीने का मतलब पाया रे जागने लगा सेन समाज"

राज्यपाल पुरुष्कृत शिक्षक कवि चंद्रभान सेन पन्ना मध्यप्रदेश ने गीत 
 "बड़े और छोटे में नहीं पड़ता सेन समाज, अब किसी से नहीं डरता सेन समाज" के माध्यम से युवा शक्ति को जागृत करने का आवाह्न किया।

 अधिवक्ता कवि डॉ चेतन्य चेतन बरेली अपने छंद के माध्यम से समाज में एकता का संदेश देते हुए 
  "गाया कि हमारा और तुम्हारा यह फसाना काम आएगा,तुम्हारे नाम से जुड़कर हमारा नाम आएगा"

वेविनार में प्रदीप कुमार प्रयागराज शिक्षक, शिव कुमार मुम्बई,लाला सुलाकर गोवा,पत्रकार राजपाल सिंह आर्य अलीगढ़ ,विजय प्रकाश पप्पू ठाकुर,डॉ राजेश कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर सैफई,राम सेन,गोविंद सेन,सोनू फरीदाबाद,गौतम भारती बिहार,संतोष कुमार वर्मा,चंद्रपाल सिंह,लखन लाल सूर्यान्शी,प्रेमनारायण सेन कोटेदार,कवि रामजी लाल वर्मा रेलवे कल्याण मुम्बई,बिहारी लाल सविता जिलाध्यक्ष सविता महासभा ललितपुर,ज्ञानेंद्र सेन शिक्षक हमीरपुर,राहुल शर्मा पत्रकार,अशोक कुमार सेन,विवेक कुमार एडवोकेट वनारस,एम.के.सेन शिक्षक,गणेश सेन टीआरजी, मनोज श्रीवास्तव,सरयू ठाकुर बिहार,हरिशंकर सेन शिक्षक अलीगढ़,अनिल शर्मा शिक्षक,चन्द्रभान शर्मा दबोह बड़ौदरा गुजरात,कम्बुपानी परीक्षा शिक्षा विभाग भुवनेश्वर उड़ीसा,प्रदीप कुमार,दिलीप कुमार,श्यामू,मनोज सेन,खरगेश सेन शिक्षक,कपिल आर्य शिक्षक हमीरपुर,डॉ वीरेंद्र सेन कौशाम्बी,समर बहादुर शर्मा,राज सेन मारोठिया,उमेश शर्मा उड़ीसा,सौरभ कुमार सेन कचनौदाकलां ललितपुर,हरिकृष्णा, अनिल श्रीवास्तव,कन्या माध्यमिक विद्यालय टेकरी प्रधानाचार्य,प्रवेश कुमार,डॉ मिथलेश शर्मा,दिनेश शर्मा,जितेंद्र उज्ज्वल,खुशीलाल सेन,मनीष कुमार एडवोकेट दिल्ली हाईकोर्ट,राधेश्याम सविता,शैलेश कुमार सविता ग्राम प्रधान अलीगढ़,उमेश कुमार सैन, पत्रकार देवप्रकाश अलीगढ़,हरिशंकर शर्मा पत्रकार मुम्बई,नौर्मा, रजनीकांत सविता शिक्षक,रामनरेश सविता शिक्षक,जयप्रकाश शर्मा,सतवीर सिंह,बिजेंद्र सिंह,कंचन लता,मुन्ना सेन,भावेश कुमार,मनोज श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार,नरेश कुमार सेन एडवोकेट जयपुर राजस्थान,विक्रांत,झारखण्डे ठाकुर, सन्तोष कुमार ,अमरजीत सिंह,रवि सेन आदि स्वजतीय बन्धु जुड़े रहें।

संचालन आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य एवं आभार नन्दवंशी सेल्फ केयर टीम प्रयागराज के संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने जताया।
*क्राइम खुलासा न्यूज़ से रामजी तिवारी की रिपोर्ट*
أحدث أقدم