जिलाधिकारी खीरी ने आकांक्षात्मक ब्लॉकों के तय इंडिकेटर्स की विभागवार समीक्षा, दिए निर्देश*
*चारो आकांक्षात्मक ब्लॉकों में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं अधिकारी : डीएम*
लखीमपुर खीरी 04 अगस्त 2021 : बुधवार को डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने कलेक्ट्रेट में जिले के चार आकांक्षात्मक ब्लॉकों धौरहरा, रमियाबेहड़, ईसानगर व बांकेगंज के लिए तय इंडिकेटर्स पर अधिकारियों संग बैठक कर रणनीति तय की। डीएम ने आकांक्षात्मक ब्लॉकों में तय 50 इंडिकेटर्स पर विभागवार उनकी प्रोग्रेस जानी एवं जरूरी निर्देश दिए।बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने डीएम के सम्मुख विभागवार तय इंडिकेटर्स पर प्रोग्रेस बताइ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने विभागों के लिए तय इंडिकेटर्स पर डिस्टिक एक्शन प्लान बना लें। बैठक में डीएम ने बीएसए से संक्रमण दर, गर्ल्स टॉयलेट लर्निंग आउटकम (भाषा व गणित), शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं छात्र शिक्षक अनुपात पर जानकारी मांगी। आकांक्षात्मक ब्लॉकों के एमओआईसी को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि सभी तय इंडिकेटर्स (स्वास्थ्य सेवाओ) में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं। बैठक में डीएम ने बेसिक शिक्षा, चिकित्सा, पोषण, कौशल विकास, बैंकिंग स्कीम्स, ऊर्जा, पंचायती राज, मनरेगा, कृषि पशुपालन, एनआरएलएम, ग्राम्य विकास विभागों के अधिकारियों से इंडिकेटर्स पर बिंदुवार प्रगति जानी एवं सभी इंडिकेटर्स पर बेहतर कार्य योजना के साथ परफॉर्मेंस दिखाने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना पोर्टल पर भरने से पहले उनसे स्वीकृति अवश्य प्राप्त कर ले।बैठक में सीएमओ डॉ शैलेंद्र भटनागर, एडीएम अरुण कुमार सिंह, प्रभारी सीडीओ अरविंद कुमार, पीडी केके पांडेय, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, डायट प्राचार्य ओपी गुप्ता, बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-संदीप कुमार जीतू
 क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
أحدث أقدم