(बलिया संवाददाता) नगर के विभिन्न मोहल्लों में बरसात का पानी लगने के कारण लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। पानी से कैसे निजात मिले इसको लेकर न तो नगरपालिका चिंतित है और न ही जिला प्रशासन। लेकिन मोहल्ले के लोग बरसाती पानी के कारण संक्रमण बीमारियों को लेकर चिंतित है।
बता दें कि शहर के विभिन्न मोहल्ले के लोग वर्ष 2019 से बरसात के पानी का दंश झेलते चले आ रहे है, लेकिन इसका कोई स्थाई समाधान अब तक नहीं हो सका है। इस समस्या को लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व सीडीओ विपिन जैन गंभीर हुए तो कटहल नाले से लेकर एनसीसी तिराहा तक नाला बनाने की कवायद आरम्भ की गई। इसके लिए नगर पालिका द्वारा टेंडर भी किया गया है। जिसे पीडब्लूडी निर्माण खंड ने निर्माण करने के लिए टेंडर लिया। लेकिन यह नाला कटहल नाले से आरंभ होकर पुलिस अधीक्षक आवास तक किसी तरह पहुंच सका है। इसके अलावा एनसीसी तिराहा से लेकर जेल तक आधी अधूरी कार्य पूरा कर सका है। जबकि कार्यदायी संस्था को अभी काफी दूरी तय करनी है। बता दें कि बरसात के दिनों में नगर के काजीपुरा, श्रीराम विहार कालोनी, पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय, एससी कालेज चौराहा, रामनगीना नगर, जापलिनगंज धोबिया मोहल्ला, जापलिनगंज मिश्र टोली समेत अन्य मोहल्लों में बरसात का पानी लगा हुआ है। जिसके कारण वहां के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। मोहल्ले में लगे बरसात व नाले के पानी के कारण फैलने वाली संक्रमित बीमारियों को लेकर लोग भयभीत व चिंतित है। उन्होंने नगर पालिका व जिला प्रशासन से स्थायी समाधान करने की मांग की है।

- कुलदीप पाण्डेय
ब्यूरो चीफ
क्राईम खुलासा न्युज
Previous Post Next Post