औरास उन्नाव।
(नमस्कार क्रांइम खुलास न्यूज चैनल मै आपक स्वागत है)
          ( रिपोर्ट शिवम कुुमार राठौर औरास उन्नाव )




ई रिक्शा चालक के पास सवारियों को ले जाने के लिए अज्ञात नंबर से फोन आया और चालक सवारियों को लेने के लिए जा रहा था और उसके साथ लूट की घटना हुई जिसके बाद से चालक के पास मोहान चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी का चालक पर घटना की तहरीर वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और स्थानीय पुलिस के द्वारा अभी तक लूट की घटना का मुकदमा तक पंजीकृत नहीं किया जा सका है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रामू पुत्र स्वर्गीय राम कुमार निवासी हाजीपुर गोसा ई-रिक्शा चालक के साथ लूट की घटना को अंजाम सफेद स्कार्पियो सवार व्यक्तियों ने दिया था और घटना पेपर में प्रकाशित होने के बाद मोहान चौकी से उसी नंबर से तहरीर वापस लेने के लिए पुलिसकर्मी के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है और उन लोगों का कहना है कि चौकी पर आकर अपना ई-रिक्शा वापस ले जाओ ई रिक्शा चालक की लूट की घटना को स्थानीय थाना क्षेत्र तहरीर देने के बावजूद मुकदमा अभी तक पंजीकृत नहीं किया जा सका है जबकि हाजीपुर गोसा औरास की चन्द दूरी पर लगातार लूट की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं । जिसका अभी तक औरास पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है और ई रिक्शा चालक के साथ हुई लूट की घटना में शामिल लोग प्रकाश में आने के बाद भी लूट का मुकदमा पंजीकृत नहीं हो पाया है इससे स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। उधर ई रिक्शा चालक ने चौकी पर बुलावे के बाद वहां जाने से मना कर दिया है और उसका कहना है जल्द से जल्द घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों पर मुकदमा पंजीकृत किया जाए।
Previous Post Next Post