पत्रकार के बिरुद्ध फर्जी अभियोग दर्ज के मामले में कुशीनगर के पत्रकारों में उबाल। 
 संवाददाता राजन सिंह कुशीनगर 

 योगी सरकार को चेताया।
जनपद कुशीनगर के थाना पटहेरवा में फर्जी तरीके से एक पत्रकार को शराब तस्करी में मुल्जिम बनाकर जेल भेज दिया गया जिससे कुशीनगर जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए आपात बैठक कर योगी सरकार को चेताया कि पत्रकार देश हितों में हो रही घटनाओं को दिखाने का काम करते है और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकार आज सुरक्षित नही है बिना किसी मांदेह का रात दिन पत्रकार खबरों का संकलन करते है जिन्हें सरकार कोई सुबिधा नही पा रहे ऊपर से उनके ऊपर सरकार के अधिकारी एवम कर्मचारी आम जनता की भांति उनके साथ मनमानी करने पर गुरेज नही करते आपको बता दे कि जनपद कुशीनगर में महिला थाना को लेकर 18थाने संचालित है लेकिनकिसी साहब के केबिन में सीसी टीवी कैमरा नही लगा है यह अपने आप में एक गम्भीर विषय है वही नेशनल हाइबे के थानों से होते हुए पूर्वी छोर पर अबैध पशु कैसे पहुंचते है अबैध पशुओं से भरी वाहनजो गोरखपुर से होते हुए नेशनल हाइबे पर स्थित सुकरौली चौकी,हाटा कोतवाली, कुशीनगर पुलिस चौकी,हाइबे चौकी,कुशीनगर  कसया ,मधुरिया चौकी,पटहेरवा एवं बहादुरपुर चौकी को तस्कर कैसे पुलिस बैरियर पार कर बिहार चले जाते है।ऐसे ही शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर इसी मार्ग से की जाती है इन्ही सभी सच्ची घटनाओं को पत्रकार अपने कैमरे में कैद कर खबर प्रकाशित करता है तो उसके ऊपर फर्जी मुकदमो से नवाजते हुए उसे जेल भेजने का कार्य किया जाता है।
अगर समय रहते अखिल कुमार एडीजी जोन गोरखपुर द्वारा उचित कार्यवाही नही किया गया तो जनपद के दूसरे पत्रकार भी पुलिस के कोपभाजन के शिकार होंगे इस सम्बंध में प्रेस वार्ता कर भारतीय पत्रकार एकता मंच के जिलामहामंत्री के0एन0साहनी मा
आदित्यनाथ से मांग किया है कि दोषी पुलिस कर्मियों के बिरुद्ध कठोर कार्यवाही हो तथा पत्रकारों की सुरक्षा हो कुशीनगर जिले के पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल अपने मातहतों की वास्तविक शिन देखना चाहते है तो बिना किसी सूचना दिए खुद रात्रि गस्त में निकल  कर हाइबे पर खुली चौकियों एवम थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों की असलियत को देख सकते है इनकी डियूटी कैसी हो रही है।काशीनाथ  साहनी  गयासुद्दीन अंसारी, तेजप्रताप  सिंह, तेजप्रताप  जायसवाल, संदीप जायसवाल, मोहन  वर्मा, सुरेश  प्रसाद, सुधीर ,राजन राव,उमर फारूक कन्हैया राय, किताबुद्दीन खान, आदि  लोग  मौजूद  थे।
खास रिपोर्ट राजन सिंह कुशीनगर
Previous Post Next Post