लखीमपुर खीरी l थाना फरधान क्षेत्र अंतर्गत इस्माइल उर्फ छोटू पुत्र दौलत निवासी ग्राम लालपुर - बेरियल थाना फरधान जिला लखीमपुर के 16 वर्षीय पुत्र अरमान का रहस्यमय ढंग से 19.8.2021 को दोपहर 2:00 बजे लापता हो जाता है इब्राहिम द्वारा 20 तारीख को फरधान थाने में एफ आई आर दर्ज कराई जाती है परंतु पुलिस की निम्न कार्यशैली के चलते आज 23:08:21 को प्रातः उसका शाव गांव के बाहर एक खेत में बरामद हुआ, शव देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था की शव तीन-चार दिन पुराना होगा उसे बहुत दुर्गंध आ रही थी, शाव को जानवरों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था एक हाथ भी काट दिया गया था, इब्राहिम ने गांव के ही कुछ लोगों पर लड़के की हत्या का आरोप लगाते हुए गोला हाईवे रोड को पार्थिव शरीर रखकर जाम कर दिया स्थानीय प्रशासन के काफी मान मनोबल तथा बताए गए विपक्षियों में से 3 लोगों के गिरफ्तारी के बाद परिजन शांत हुए तथा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की अग्रिम कार्यवाही हेतु अपने कब्जे में ले लिया पीड़ित परिवार का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है l
रिपोर्ट- संदीप कुमार जीतू