*मोबाइल फोन पर टॉल्किंग एप डाउनलोड करके अपनी पढ़ाई को गति देकर प्रगति के पंख लगाती आ रही है*
*वह आगरा के केंद्रीय विद्यालय- में गणित की शिक्षिका हैं।उन्होंने आगे बताया कि आगरा के राजपुर चुंगी की रहने वाली 25 साल की हिमानी बुंदेला 30 अगस्त को केबीसी के कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगी। इस अपार खुशी के पलों मे हिमानी और उसके घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। पिता श्री विजय सिंह बुंदेला और माता सरोज सिंह बुंदेला बेटी की इस कामयाबी पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। तो वहीं बेटी हिमानी का कहना है कि उनका बचपन का सपना केबीसी में जाने से पूरा हो गया हैं क्योंकि वह कई वर्षों से कोशिश कर रही थीं। 15 साल की उम्र मे हिमानी दिव्यांग हो गई थी एक हादसे में,उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी,हिमानी ने बताया कि जब वह नौवीं कक्षा में पढ़ती थी,यह हादसा स्कूल जाते समय उसका एक्सिडेंट हो जाने हुआ था। जिसमें उसकी आंखों की रोशनी रेटिना फट जाने चली गई थी,और काफी इलाज भी हुआ लेकिन कोई लाभ नहीं लेकिन हिमानी मन की आंखों से अपने हौसले बुलंद किये हैं।*
*क्राइम खुलासा न्यूज़ जिला ब्यूरो ललितपुर रामजी तिवारी*