*तमकुहीराज में सपा ने भाजपा सरकार के विरोध में खोला मोर्चा, तहसील स्तर पर नेताओं ने किया प्रदर्शन*


हरेंद्र गिरी/विपिन सिंह की रिपोर्ट कुशीनगर

कुशीनगर:-हाल ही में उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत में जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख में हुई धांधली व महगांई के विरोध में सपा ने तमकुहीराज की सभी तहसील स्तर पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की ।
– समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी द्वारा जगह-जगह सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते कुशीनगर जिले की सभी तहसीलों में भी जमकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रदर्शन किया । कुशीनगर के तमकुहीराज विधानसभा की पूर्व विधायक नन्द किशोर मिश्रा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा जुलूस निकाल कर जमकर नारेवाजी करते हुए तहसील परिषर पहुँचे। जहां सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई ओर 2022 में सपा को भारी जीत दिलवाए जाने की अपील की। साथ ही इस दौरान पूर्व विधायक नन्द किशोर मिश्रा   ने कहा कि जिस तरह से भाजपा। सरकार में फर्जी मुकदमे लिखे गए। और लोकतंत्र की हत्या की गई। आगामी 2022 के चुनाव में जनता जबाब देगी।

खास रिपोर्ट विपिन कुमार सिंह पत्रकार कुशीनगर
Previous Post Next Post