युवाओं को सूर्य की भाँति गतिमान रहते हुए समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी  --  प्रो डॉ  निधि कुमारी बिहार 

युवाओँ को अपने अंदर की  शक्ति को पहचानना होगा---  प्रोफेसर डॉ  रंजन लता आर्य गोरखपुर 


युवा पीढ़ी को सुशिक्षित व  सुसंस्कारित किये बिना एक सभ्य मानव समाज की कल्पना असम्भव-- आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य 

सेन समाज  की उन्नति में युवा पीढ़ी की भूमिका विषय पर वेविनार सम्पन्न

 महरौनी(ललितपुर)  सेन सविता समाज की उन्नति में युवा पीढ़ी की भूमिका विषय पर आयोजित वेविनार बिहार मुज्जफपुर की प्रोफेसर डॉ निधि कुमारी के मुख्य आतिथ्य व गोरखपुर की प्रोफेसर डॉ रंजन लता की अध्यक्षता व प्रोफेसर सोनी कुमारी के विशिष्ट आतिथ्य व संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य के संचालन  में सेन समाज के देश प्रदेश के युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने अनमोल विचार रखें।

वेविनार  की मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ  निधि कुमारी कवियत्री लेखिका बिहार  ने कहा कि एक अकेला सूर्य पूरे संसार को अपने प्रकाश से प्रकाशित करता है सभी युवाओं को भी सूर्य की भांति गतिमान रहते हुए समाज निर्माण में महती भूमिका निभानी होगी। अपनी स्वरचित कविता मंथन के माध्यम से उन्होंने युवाओं से अपील की है की वह आगे आएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

 अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर डॉक्टर रंजन लता आर्य गोरखपुर ने कहा कि ईश्वर के विभाजन के अनुसार  जिसका एक  समान प्रसव हो वह एक जाति अर्थात  मनुष्य  जाति और दूसरी पशु जाति होती है । जातियों का  निर्माण समाज द्वारा किया गया है इसलिए हमें यह समझने की आवश्यकता है कि हमारे अंदर वह सारी शक्ति ऊर्जा,विशेषताएँ है जो अन्य जातियों,सम्प्रदाय के लोगों के अंदर हैं। 
  युवा असीम शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक हर वह व्यक्ति युवा है जिसमें कुछ कर गुजरने का  जुनून है युवाओं में जोश के साथ होश का होना जरूरी है।  जिससे  समाज की तकदीर बदल सकती है  मनः स्थिति को नकारात्मक बातों से मुक्त करना होगा मैथिलीशरण गुप्त ने कहा था आप आप ही चलें मनुष्य वही है जो मनुष्य के लिए मरे।
 युवाओं को अपने उत्तम चरित्र का निर्माण करते हुए अपने आपको सुदृढ़ समर्थ बनाते हुए समाज व राष्ट्र को मजबूत करना होगा।

सोनी कुमारी असिस्टेंट प्रोफेसर हाजीपुर ने कहा कि महिलाओं को समाज निर्माण में आगे आना होगा  और हम सभी का भी कर्तव्य होना चाहिए कि महिलाओ की  शक्ति को पहचानते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढाने का प्रयास करना होगा।


आकृति शर्मा प्रयागराज ने कहा कि समाज की कोई भी विचारधारा युवा शक्ति  के बिना शशक्त नही हो सकती।

लखनऊ से शिक्षिका  सर्वेश सविता ने विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

 सौरभ सुमन झारखंड  ने कहा युवा समाज का आईना होता है समाज के साथ राष्ट्र का निर्माण करता है। नंदकिशोर  फरीदाबाद ने कहा कि सेन समाज का एक सरनेम हो जिससे  समाज के लोग एक दूसरे को पहचान सके।
 डॉ वीरेंद्र सेन कौशांबी ने कहा कि   समाज के उत्थान के लिए स्वयं आगे आए दूसरों पर जिम्मेदारी ना थोपे। मनीष शर्मा ने कहा समाज की उन्नति में लोगों का साथ ना मिलना बाधक होता है।
 मोहन राकेश नवादा बिहार ने कहा कि  लोगों का विचार आपस में ना मिलना और संगठनों की अधिक संख्या समाज के लिए घातक हो रहा हैं।
 शिक्षक कपिल कुमार आर्य हमीरपुर ने बालिका शिक्षा, नशा मुक्ति उन्मूलन, मृत्यु भोज पर पूर्ण  प्रतिबंध की बात कही।
 आरती सविता  उन्नाव ने कहा कि  महिलाएं अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़े । 
महिमा  तेंगुरिया  एवं विजय तेनगुरिया ने कहा कि हमे अपने पैतृक व्यवसाय में नवीनीकरण करते हुए अपनी पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ना होगा। हम सभी  अपनी  जाति ना छुपाए और आगे आकर नेतृत्व संभालें ।
प्रदीप शर्मा आजमगढ़ ने कहा कि समाज के  युवाओं को  वर्तमान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपने आपको तैयार करना होगा।
नरेंद्र शर्मा ने कहा कि  विश्व जनसंख्या के अवसर पर युवाओं को समाज की उन्नति के लिए आगे आना होगा।
 सात्विक शर्मा एडवोकेट कानपुर ने अपने समाज का एक वेबसाइट होना चाहिए जिसमें रिटायरमेंट लोग अपनी सेवा दें संपूर्ण जानकारी का एक प्लेटफार्म होना चाहिए।
 ललितपुर से द्वय सौरव सेन कचनौदा कला एवं  शत्रुघ्न सेन  गुढा ने समाज की उन्नति में  युवाओं को महत्वपूर्ण   योगदान देना होगा। 
 शैलेश कुमार सविता ग्राम  प्रधान अलीगढ़ ने कहा युवाओं को नई तकनीकी के साथ समाज के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
  रामानंद शर्मा दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा कि  शिक्षा का योगदान महत्वपूर्ण है स्वयं आगे बढ़े और अपने भाई बहनों  को भी आगे बढ़ाएं।
 अजय शंकर ठाकुर उन्नाव पहले स्वयं को बदलें फिर परिवार को बदलें, समाज अपने आप बदल जाएगा। अगर प्रत्येक व्यक्ति दो दो व्यक्तियों को शिक्षित करें तो  निश्चित ही  समाज का उत्थान होगा।
 चंद्रभान शर्मा गुजरात  शिक्षा से ही समाज उन्नति संभव है ।
 जितेंद्र शर्मा शिक्षक एवं प्रदीप वर्मा शिक्षक प्रयागराज   ने कहा कि युवा पीढ़ी ही भविष्य की दशा और दिशा बदल सकतें हैं।क्योंकि  युवा का उल्टा वायु होता है जिसमें प्रचंड वेग होता है किसी भी समाज के उत्थान के लिए  सामाजिक शैक्षिक एवं राजनैतिक मजबूती का होना बहुत जरूरी है। शिक्षिका प्रिया व रिया झाँसी  ने कहा कि  मैं शिक्षक हूं और मेरा धर्म है कि मैं अपने विद्यालय के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अपना सौ प्रतिशत  योगदान दूँ।
 शिवकुमार सेन ललितपुर ने कहा जो भी समाज के लोग अपना पुश्तैनी कार्य करते हैं वह अपने बच्चों को दुकान पर ना ले जाए और उन्हें शिक्षित करें।
 बृजेंद्र कुमार सेन बिहार ने कहा शिक्षा और रोजगार की  कमी हमारी  समाज  उत्थान  के लिए बाधक है ।
अभिनव मयंक एवं राजेश  कुमार अंग्रेजी  प्रवक्ता नवोदय  भुवनेश्वर  ने कहा कि सुशिक्षा व सुसंस्कार ही हमें आगे बढ़ा सकतें है।

वेविनार में  प्रमुख रूप से जयनंद शर्मा गोरखपुर, अमित सेन ललितपुर, योगेश  यागिक शिक्षक बांदा, प प्रकाश वीर आर्य  फतेहपुर, आर्यन शर्मा कुशीनगर ,भावेश ठाकुर,पुष्प कुमार गोंडा,  निशा,  अमन शर्मा, तेजपाल सिंह,  संतराम सेन एडवोकेट कुम्हेडी, अरविंद सेन शिक्षक झाँसी,हरि कृष्ण, सतवीर सिंह फरीदाबाद हरियाणा,पुष्पेंद्र एडवोकेट लखनऊ, सुनील शर्मा महाराजगंज अ राजेश कुमार शाहजहांपुर, धर्मेंद्र शर्मा, प्रहलाद शर्मा, रजनीकांत शिक्षक हमीरपुर,राजमन सेन सतना मध्यप्रदेश , संजीव ठाकुर नोएडा,दुर्गेश बाबू,सोमदत्त सेन,अरुण कुमार,डॉ विजय कुमार,सूरज शर्मा कोरबा कमांडो श्रीनगर,वैष्णवी वर्मा,अवधेश बक्शी चित्रकूट,अन्नपुर्णा शर्मा, आदि सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया।
संचालन वेविनार  सयोंजक आर्य रत्न शिक्षक  लखन लाल आर्य व आभार जितेंद्र शर्मा संस्थापक नन्दवंशी सेल्फ केयर टीम प्रयागराज ने जताया।
खास रिपोर्ट रामजी तिवारी
Previous Post Next Post