लखीमपुर खीरी 
गोला खीरी। पर्यावरण जन सोसाइटी के महासचिव अशोक कुमार मुन्ना ने सरकार से अनुरोध किया है कि जनसुनवाई पोर्टल पर योगी मुख्यमंत्री जी के नाम से है, इस पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है, लेकिन दक्षिण खीरी वन प्रभाग के अंतर्गत गोला वन रेंज कटरुए और धरती के फूल गोला मंडी में बिक्री किये जाने की शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई थी। लेकिन शिकायत को झूठा करार देते हुए निस्तारित कर दी गई। जबकि फोटो भी पोर्टल पर संलग्न किए गए थे। उसके बावजूद सोचनीय प्रश्न है की शिकायत को स्थानीय अधिकारियों द्वारा झूठा साबित किया जाना मुख्यमंत्री जी के पोर्टल की छवि धूमिल करने के बराबर है। जनता में विश्वास पोर्टल से उठा रहा है जो शिकायत निस्तारित की गई है, उसकी फोटो कॉपी भी संलग्न कर रहे हैं। जिससे यह साबित हो सके कि अधिकारी किस प्रकार से पोर्टल के साथ खिलवाड़ करने पर तुले हुए है। वही सरेआम जंगलो से सैकड़ो साईकिलो पर गोला रेंज के पूर्वी व पश्चिमी बीट से हजारो कुंटल लकडी गोला कस्बे मे संचालित हो रही लकडी की ठेकियों पर खुला आम विक्री हो रही है।,और लकडी के बडे बडे बोटो को काट कर गट्टू बनाकर होटलो पर सप्लाई की जा रही है, जिनसे सम्बन्धित हेल्का वन कर्मियो को मोटा मुनाफा होता रहता है।वही वन कर्मी चंद पैसो के लालच मे आकर जंगलो का अंदरी भाग खुले आम सफाया करबा रहे है। वही पर्यावरण प्रेमियो का मानना है कि यदि ऐसे भ्रष्ट वनकर्मी ज्यादा समय तक वनरेंज मे तैनात रहे तो वह दिन ज्यादा दूर नही है जो गोला के आस पास का जंगल बृक्ष विहिन हो जायेगा।

रिपोर्ट -संदीप कुमार जीतू क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
Previous Post Next Post