मितौली खीरी   
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जैसे ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी की ब्लाक प्रमुख उम्मीदवार क्षेत्र पंचायत सदस्यो को अपने पक्ष में करने के लिए रात दिन एक कर जोड़-तोड़ शुरू कर दी है और सदस्यों से संपर्क तेज कर दिया है।
विकासखंड मितौली की भिरावां ग्रंटं के ग्राम चुरई पुरवा से राजनीति शुरू करने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा प्रवक्ता जुगल किशोर की पुत्रवधू क्षेत्र पंचायत सदस्य क्रमांक 9 मुरई ताजपुर से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई थीं। भाजपा नेतृत्व ने उनकी पुत्रवधू खुशबू सिंह पर विश्वास जताते हुए भाजपा ने  मितौली ब्लाक प्रमुख उम्मीदवार बनाया है। खुशबू सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह के नेतृत्व में  विकासखंड मितौली मुख्यालय आकर नामांकन कराए जाने के लिए अपना पर्चा कोविड नियमों का पालन करते हुए खरीदा उनका ब्लाक प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा है। विश्वस्त  सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि 128 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 80 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खुशबू के नाम पर विश्वास जताते हुए उनके पाले में पहुंच गए हैं । हो सकता है कि मितौली विकासखंड से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बन सकती हैं । 8 तारीख को नामांकन प्रक्रिया होनी है 3 बजे तक दूसरा नामांकन ना होने से स्थित स्पष्ट हो जाएगी कि चुनाव होगा या निर्विरोध निर्वाचित होगी सरकार ने 3 दिन के अंदर ब्लॉक प्रमुख चुनाव कराने की घोषणा कर दी है 8 तारीख को  11 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होना है इसके बाद उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी 9 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय है। 10 जुलाई को 11 से 3 तक क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा अगर आवश्यक हुआ तो मतदान होगा उसी दिन चुनाव के बाद गिनती कर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी ।

रिपोर्ट- संदीप कुमार जीतू क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
Previous Post Next Post