कांग्रेस महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंच कर
यहां उन महिलाओं से मुलाकात किया जिनके साथ पंचायत चुनाव के दौरान बदसलूकी हुई थी।प्रियंका उस महिला से भी मुलाकात की जिनकी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान साड़ी खींची गई थी।
दरअसल, पसगवां ब्लाक में जब सपा उम्मीदवार रितु सिंह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन भरने जा रही थी तो रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी और साड़ी खींचने की हरकत की थी।
       इस घटना के बाद संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), पसगवां थाना प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी एक निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों समेत कुल छः पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।


    *__"योगी सरकार पर निशाना!"__*


इससे पहले लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला किया था।उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सोची समझी रणनीति तैयार कर हिंसा कराई गई।पुलिस और प्रशासन ने उम्मीदवारों का अपहरण किया।नामांकन करने जा रहे उम्मीदवारों को पुलिस उठाकर ले गई।नामाकंन पत्रों को फाड़ दिया गया।यहां तक कि महिला उम्मीदवारों को भी मारा पीटा गया।प्रशासन वोट के लिए लोगों को धमकी देता रहा।योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या के लिए पुलिस प्रशासन समेत हर चीज का इस्तेमाल कर रही है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार जीतू क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
Previous Post Next Post