*हरदोई जिले के गौरा डांडा में नव निर्मित मेडिकल कॉलेज का नाम हरदोई के ''शहीद मेजर पंकज कुमार पाण्डेय जी" के नाम पर रखने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।*

शाहाबाद विधानसभा की विधायक माननीय रजनी तिवारी जी ने चिकित्सा एवम् शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि भारत माता की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले हरदोई निवासी शहीद मेजर पंकज कुमार पाण्डेय के परिजनों की आकांक्षा है कि अमर शहीद के सम्मान में हरदोई में निर्मित मेडिकल कॉलेज का  नाम "शहीद मेजर पंकज कुमार पाण्डेय मेडिकल कॉलेज कर दिया जाये।

कृपया अमर शहीद के परिजनों की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए वीर सपूत के सम्मान में मेडिकल कॉलेज का नाम "शहीद मेजर पंकज कुमार पाण्डेय मेडिकल कॉलेज" करने का कष्ट करें।

Previous Post Next Post