उत्तर प्रदेश सरकार के आवास एवं शहरी विकास नियोजन मंत्री ने मड़ावरा में की समीक्षा बैठक

ललितपुर -मड़ावरा- उत्तर प्रदेश सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मन्त्री गिरीश चंद्र यादव ने आज मड़ावरा के व्लाक कार्यालय में पहुँचकर समस्त सरकारी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। राज्य मंत्री ने व्लाक कार्यालय के परिसर में वृक्षारोपण के तहत पीपल का पौधा रोपा।इसके पश्चात राज्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचकर कोविड19 टीकाकरण, के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत कटौती में सुधार करने के निर्देश भी दिये। राज्य मंत्री ने मदनपुर पहुँचकर दिवंगत हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व0 दीवान विक्रम सिंह के परिजनों से मुलाकात करके शोक संवेदना व्यक्त की।
क्राइम खुलासा न्यूज़ मडावरा
रिपोर्टर रामजी तिवारी
أحدث أقدم