*ग्राम गढ़ौली कला मे आकाशीय बिजली गिरने की घटना पर जिलाधिकारी श्री अन्नावि दिनेशकुमार ने व्यक्त की संवेदना*
*साथ ही मृतक के आश्रितों को 04 लाख की सहायता राशि व घायलों को शासन द्वारा अनुमन्य लाभ दिलाने हेतु की घोषणा*
============
ग्राम गढ़ौली कला परगना व तहसील मडावरा जनपद ललितपुर के लगभग तीन परिवार के लोग सामूहिक रूप से दुर्गा जी मंदिर में (बाटी-चोखा) खाना बना रहे थे में तभी अचानक दोपहर लगभग 1:30 बजे तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई है, लगभग 12 लोग आकाशिय बिजली की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र महरौनी भेजा गया, जहां से इन घायलों को जिला चिकित्सालय ललितपुर रेफर किया गया। उक्त घायलों में से राजाबेटी पत्नी बालकिशन (उम्र 35) की ललितपुर ले जाते समय मृत्यु हो गई। इसके अतिरिक्त मुस्कान (10 वर्ष), हरिबाई (40 वर्ष), सिरदार (60 वर्ष) एवं खुसबू (13 वर्ष) अति गंभीर रूप से घायल है जिन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी पेपर कर दिया गया तथा अन्य घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय ललितपुर में चल रहा है।
*इस संबंध में जिलाधिकारी ललितपुर श्री अन्नावि दिनेशकुमार ने मृतक एवं घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा घोषणा की है कि दैवीय आपदा से मृतक व्यक्ति के आश्रितों को कल ही 04 लाख की क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी, साथ ही घायलों को शासन द्वारा अनुमन्य आर्थिक लाभ प्रदान किया जाएगा।*
*क्राइम खुलासा न्यूज़ मडावरा से रामजी तिवारी की रिपोर्ट*

أحدث أقدم