विधायक रानू सिंह के प्रयासों से मौजूदा समय मे नहर खुदाई का काम जोर शोर से चल रहा हैं । वही जेसीबी से हो रही नहर खुदाई में ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया हैं । हसनापुर से लौकहा तक जाने वाले सब माइनर में कही चार मीटर चौड़ी तो कही एक मीटर से भी कम चौड़ी नहर खोद कर नियमों व दिशा निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं । 

आपको बता दे कि विधायक रानू सिंह के द्वारा क्षेत्र के किसानों से किये गए वायदे के तहत सवायजपुर व बरवन रजवाहा में पानी लाने का प्रवन्ध किया जा रहा हैं । जिसके तहत नहर की खुदाई का काम जोरशोर से चल रहा हैं । बताते हैं कि मुख्य रजवाहा का सफाई का काम पूरा हो गया। अब सब माइनरों की खुदाई और सफाई का काम चल रहा । हसनापुर से लौकहा सब माइनर में हो रही खुदाई में ठेकेदार द्वारा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं । ग्रामीणों का आरोप है कि कही पर चार मीटर चौड़ी नहर खोद दी गई तो कहीं पर एक मीटर से भी कम खुदाई की गई। आरोप हैं कि लौकहा गांव के कल्लू राजपूत द्वारा अपने घर के सामने नहर की कम खुदाई करवाई गई। साथ ही कल्लू पर आरोप लगाया गया कि वह सड़क को खोदकर उसकी मिट्टी से चबूतरा बना रहा हैं । सड़क पर गड्ढे हो गए और जलभराव हो गया। ग्रामीणों की माने तो कल्लू ने एक ओर बठिया व दूसरी ओर कूड़ा कचरा का ढेर लगा रखा हैं। ऐसे में जब सड़क पर जलभराव है। तो लोग खेतो से होकर निकल रहे हैं । ग्रामीणों के मुताबिक सीताराम, अनिल कुमार, पवन जब कल्लू को मिट्टी निकालने से रोकते हैं तो वह गालीगलौज पर आमादा हो जाता हैं। ग्रामीणों को निकलने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।क्रांइम खुलास न्यूज श्यामू कि रिपोर्ट पाली से 
Previous Post Next Post