*खेत के बाहर खड़ी बाइक चोरी*
जनपद सीतापुर तहसील लहरपुर थाना तंबौर अंतर्गत ग्राम पंचायत अचर्जन पुरवा निवासी अजीत द्विवेदी पुत्र गुड्डू द्विवेदी दिनांक 1,/7,/2021 अजीत करीब 10:00 बजे अपनी गाड़ी से अपने खेत को गया हुआ था अजीत ने खेत के बाहर चौका पुल के पास लगे आम के पेड़ के नीचे अपनी गाड़ी UP34 Av5996 सुपर स्प्लेंडर कलर नीली को खड़ी कर खेत के अंदर चला गया 30 मिनट बाद वह जब वापस आया तो उसकी गाड़ी वहां पर नहीं मिली जिसे देख वह दंग रह गया इसके बाद उसने यह सूचना अपने परिवार वालों को दी परिवार वालों ने आनन-फानन में नजदीकी सभी रास्तों पर जाकर बाइक को खोजना शुरू कर दिया लेकिन बाइक की कोई सुराग नहीं मिली वहीं पीड़ित अजीत ने तंबौर थाना में शिकायत दर्ज कराई है तंबौर थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कर ली गई है खोजने का प्रयास जारी है
खास रिपोर्ट आकाश मिश्र बहराइच