सेन समाज की उन्नति में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर एक दिवसीय वेबीनार संपन्न
       


अधिवक्ता सेन समाज के पीड़ित पक्ष को एहसास कराएं कि वह उनके संघर्ष में साथ है - चैतन्य चेतन

विधिक साक्षरता से न केवल सक्षम सेन समाज का निर्माण होगा अपितु कानूनी शिक्षा पीड़ित वर्ग को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करेगी- गौरव कुमार लखनऊ

सेन समाज की उन्नति में अधिवक्ता समाज की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका - लखन लाल आर्य 

सामाजिक परिवर्तन के लिए पाखंड की पताका पर प्रहार करते हुए मुकाम हासिल करना होगा --राम मोहन जी श्रीवास्तव दिल्ली हाइकोर्ट 



अधिवक्ता समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद कर सद्भाव कायम करें -- भानु प्रताप नंदवंशी

एकजुटता का परिचय देकर सेन समाज के अधिवक्ताओं का डेटाबेस तैयार करे- मांगी लाल जी गठोडीया



अधिवक्ता स्थानीय स्तर पर सैन समाज के साधन विहीन लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं- नरेश कुमार सैन राजस्थान हाईकोर्ट

अधिवक्ताओं के संगठन से समाज के पीड़ित वर्ग के शोषण पर लगाम लगेगी संरक्षण मिलेगा- कृष्णा शर्मा एड प्रयागराज हाईकोर्ट

सैन समाज के उत्थान के लिए प्रत्येक जिले स्तर से युवा अधिवक्ताओं के संगठन तैयार कर केंद्रीय संगठन का निर्माण किया जाए- राजेश शर्मा एड

 सेन समाज की उन्नति में अधिवक्ताओं की भूमिका पर आज एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। ललितपुर महरौनी के आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य कार्यक्रम के आयोजक है तथा वेबिनार का कुशल संचालन भी आर्य जी ने किए ।
आज के वेबिनार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश तथा देश के अन्य राज्यों से जुड़े समस्त अधिवक्ता बंधुओं और समाजसेवियों ने अपने विचार साझा किए तथा सेन समाज की उन्नति के लिए भावी रणनीति पर विचार विमर्श करते हुए सेन समाज के पीड़ित वर्गों को किस प्रकार उत्पीड़न से मुक्ति दिलाई जाए तथा समाज में जहां भी उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं उन पर किस प्रकार विराम लगाया जाए आदि मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की ।
 वेबिनार के आरम्भ में लखनऊ से गौरव कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ऐसा कोई भी समाज जिसमें उस समाज के अधिवक्ता ईमानदारी से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो समाज में शीघ्र ही उत्पीड़न की घटनाओं पर विराम लगेगा। उन्होंने कहा कि सैन समाज के पीड़ितों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित नहीं हो पा रही है इसलिए न्याय के अभाव में समाज का पीड़ित पक्ष उत्पीड़न सहने को मजबूर हैं, ऐसी स्थिति में विधिक मार्गदर्शन प्राप्त होने पर पीड़ित पक्ष को संरक्षण मिलेगा। कानूनी साक्षरता के विकास से सक्षम सेन समाज का निर्माण होगा क्योंकि कानूनी जानकारी समाज के प्रत्येक पक्ष को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करेगी।

प्रयागराज से जुड़े कृष्णा शर्मा ने कहा कि समाज के सभी संगठनों के साथ-साथ विधि प्रकोष्ठ को भी स्थान दिया जाए और कानूनी अज्ञानता के कारण समाज के किसी भी व्यक्ति का शोषण ना होने पाए ।सामाजिक संगठनों के साथ एक विधि प्रकोष्ठ की भी स्थापना हो जो समाज में होने वाले उत्पीड़न पर अपनी पैनी निगाह रखें।

कौशांबी से जुड़े अमन शर्मा ने बताया कि समाज के वंचित वर्ग के लिए वह समर्पित हैं ,उन्होंने जनपद में स्वजातीय अधिवक्ताओं का संघ बनाया हुआ है और समाज के लोगों के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं ।
गाजियाबाद मुरादनगर से जुड़े प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि अधिवक्ताओं को समाज के एकीकरण पर जोर देना चाहिए।

आज के वेबीनार कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में राम मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि हमें समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने के लिए विचारों का आदान प्रदान करना चाहिए, समाज के अधिवक्ताओं को समाज के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए, उन्होंने एक जाति एक सरनेम लगाने की भी बात कही ,जिससे सभी संगठन एक प्लेटफार्म पर आ सके तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिला सकें ।उन्होंने संगठन के माध्यम से समाज में कानूनी शिक्षा के प्रसार के लिए भी जोर दिया उन्होंने कहा कि समाज में एकता की आवश्यकता है। समाज के अधिवक्ता साथियों को सेन समाज की डायरेक्टरी तैयार कर एक दूसरे के संपर्क में रहना चाहिए। अधिवक्ताओं को जिला एवं अन्य जगहों पर अपना वर्चस्व कायम करना होगा,तभी परिवर्तन के साथ चलकर पाखंड की पताका पर वार करते हुए ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। बार काउंसिल के चुनाव के लिए भी अपने समाज से पदाधिकारियों को भेजने की आवश्यकता पर बल दिया।

मिर्जापुर के घनश्याम दास सेन शाने मगध समाचार पत्र के समोडक पत्रिका के संपादक एवं एक सक्रिय समाज सेवक हैं उन्होंने कहा कि बाबा साहब के अनुसार वैचारिक क्रांति के अभाव में सामाजिक क्रांति संभव नही है । प्रत्येक सामाजिक संगठन में लोकतंत्र की स्थापना होनी चाहिए और समाज के सभी संगठनों को अपना उद्देश्य निर्धारित करना चाहिए। समाज सेवा को जीवन का हिस्सा बनाएं तभी जीवन की सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि सक्रिय समाज सेवा के साथ-साथ वैचारिक मंथन की भी आवश्यकता है।

लखनऊ से जुड़े आशीष शर्मा ने भी सैन समाज हित में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में समाज के अधिवक्ताओं से चुनाव लड़ने की बात कही जिससे समाज की विशिष्ट पहचान बनेगी । 

प्रयागराज से जुड़े मा.उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजेश शर्मा ने भी प्रदेश के प्रत्येक जिले से 5-5 नौजवानों को एकत्र कर प्रदेश स्तर पर बड़े संगठन के निर्माण की बात कही उन्होंने कहा कि युवा शक्ति की उर्जा को परिवर्तन के लिए प्रयोग करना चाहिए।

वाराणसी से जुड़े अधिवक्ता विवेक शर्मा ने कहा कि राजनीतिक सहभागिता के लिए राजनीतिक आक्रामकता की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि अब नरम दल की रणनीति को छोड़कर गरम दल को अपनाना पड़ेगा समाज सुधार को सभी अधिवक्ता अपने व्यवहार में ले आये और एक मंच पर आकर समाज के जरूरतमंदों की मदद करें।

बरेली से जुड़े माननीय उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ चेतन्य चेतन जी कवि जो आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के विद्यार्थियों को विधि की शिक्षा ग्रहण करने पर पीसीएस एपीओ आदि बनने के लिए प्रेरित किया जाए। समाज के अधिवक्ता सेन समाज के निर्बल वर्ग को बैकअप देकर लाभ पहुंचाएं ,उत्पीड़न को रोकने के लिए तहसील स्तर पर एवं जिले स्तर पर सभी को अपने समाज के अधिवक्ताओं के संबंध में जानकारी रहे जिससे पीड़ित तक तत्काल न्याय पहुँच सके ।उन्होंने कहा कि समाज के सर्वागीण विकास के लिए अधिवक्ताओं को , कुछ गांव को गोद लेना पड़ेगा जिससे गांव में निवास करने वाले सेन समाज के निर्बल लोगों तक विधिक सहायता पहुंचाई जा सके।

बरेली जिले से जुड़े विद्वान अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ताओं की समाज में महती जिम्मेदारी है और स्थानीय स्तर पर साधन विहीन लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अधिवक्ताओं को आगे आना पड़ेगा इसके लिए सबसे पहले सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सेन समाज के गरीब लोगो को प्रचुर लाभ मिले।

अलीगढ़ से जुड़े अधिवक्ता सुनील ने कहा कि सेन समाज के अधिवक्ताओं के सामने जब भी समाज का कोई प्रकरण आए तो वह निशुल्क सहायता दें।

अलीगढ़ से जुड़े अधिवक्ता अर्जुन सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं को सर्वप्रथम स्थानीय स्तर से शुरुआत कर सेन समाज के लोगों में एकीकरण का भाव विकसित करना चाहिए

प्रयागराज से जुड़ी विदुषी आकृति शर्मा ने कहा कि हमें अधिवक्ताओं का संगठन बनाकर नई ऊर्जा का संचार करना होगा। अधिवक्ताओं का पेशा पवित्र और बुद्धिजीवी वर्ग का पेशा है, सेन समाज के अधिवक्ताओं को अपनी विद्वता के बल पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाना पड़ेगा। सैन समाज का मुकदमाबाजी में अनावश्यक धन व्यर्थ न हो इसके लिए विद्वान अधिवक्ता समाज के प्रत्येक प्रकरण में मध्यस्थता कर पारिवारिक और सामाजिक प्रकरणों में कानूनी सहायता प्रदान करें ।समाज की महिलाओं को भी वकालत के पेशे से जोड़ने की बात कही।

लखनऊ से जुड़े समाजसेवी भानु प्रताप नंदवंशी ने कहा कि हमें आजादी तो प्राप्त हो गई है ,परंतु सामाजिक आजादी प्राप्त करने के लिए अधिवक्ता अपनी भूमिका निभाएं ।अधिवक्ता, समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवाद कायम करें बिना संवाद के सद्भाव नहीं हो पाएगा ।इसके लिए संविधान में आस्था की आवश्यकता है।

रामपाल व्यास गजरौला कवि एवं लेखक ने गीत गाकर एकीकरण की बात कही तथा अधिवक्ताओं के समक्ष गीत के माध्यम से कहा अधिवक्ता मेरे भाई तुम्हें आना ही होगा सोते हुए सेन समाज को जगाना ही होगा

कार्यक्रम के आयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य ने सभी विद्वान अधिवक्ताओं को वेबिनार का आयोजन कर सैन समाज की पीड़ा से अवगत कराया तथा अधिवक्ता समाज का आव्हान किया कि अधिवक्ता सैन समाज के पीड़ित वर्ग को मुख्य धारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास करें । उन्होंने कहा कि वह समाज में विगत 25 वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहे है, इसलिए समाज के सक्षम लोग सेवा की भावना के साथ आगे आये और सैन समाज के पीड़ित पक्षो के लिए सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म्स पर आवाज उठाये। जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँच सकें।

आज के इस वेबीनार में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया जिनमें लखनऊ से विद्वान अधिवक्ता शिव शंकर सैन,राजस्थान से नरेश कुमार सेन एड ,फैजाबाद से अनिल श्रीवास्तव,राहुल सविता, सूर्यमणि शर्मा कौशाम्बी, अमन कुमार जी बीना मध्य प्रदेश, अमित सेन जी चित्रकूट , अवधेश जी हरियाणा ,राकेश दिनोदिया वाराणसी , सोनू ठाकुर' कैथल रजनीश पुंडीर, कुलदीप सिंह दिल्ली , ललितपुर से अधिवक्ता बलराम सेन एड,दीपक सेन जखौरा,संतराम सेन कुम्हेडी, गौरव सेन व विहारी लाल सविता शिक्षक संजीव कुमार ठाकुर लखनऊ ,आनंद कुमार वाराणसी, आशीष शर्मा प्रयागराज सौरव शर्मा , सूरज शर्मा प्रतापगढ़ अजय शर्मा गाजियाबाद, शिव कुमार मुंबई,ओम प्रकाश शर्मा , रजनीकांत सविता , गौरव कुमार सेन, रघुवीर श्रीवास मिहोना भिण्ड , वीरेंद्र व्यास प्रतापगढ़ ,विनोद शर्मा, दिल्ली से प्रिया ,ग्राम प्रधान शैलेश,सौरभ कुमार सेन कचनौदा कला,हरिकिशन सेन शिक्षक अलीगढ़, प्रदीप कुमार वर्मा शिक्षक प्रयागराज,रजनीकांत शिक्षक चित्रकूट ,मुकेश ठाकुर झारखंड,हरद्वारी लाल आर्य दिल्ली,चंद्रभान सेन दबोह बड़ोदरा गुजरात, शिवकुमार वर्मा,वंशिका,मोहज,पवन कुमार,अमित गुड्डू,धर्म सिंह,ज्ञानेंद्र सेन शिक्षक हमीरपुर,शिवशंकर सेन एड लखनऊ,रविन्द्र,सौरव कुमार, एडवोकेट,बृजेन्द्र कुमार शर्मा एडवोकेट,जेपी सेन पूर्व सैनिक राजस्थान,अमित वर्मा,श्यामू,सुनील सैन,लखन लाल,शिवांगी श्रीवास्तव,मनोज कुमार,अजय प्रताप नंद,झारखंडे ठाकुर,राकेश शर्मा एड,कैलाश,जय प्रकाश शर्मा,सुशील न्यायी बदलता,शिक्षक रवि प्रकाश,बलराम श्रीवास्तव,अर्जुन लाल,अम्बरीष कुमार एडवोकेट,हरिदर्शन,संजीव कुमार ठाकुर,नितेश शर्मा,राजेन्द्र,मनोज कुमार सविता,अमन, विवेक,रमेश कुमार,श्याम,अन्नपूर्णा शर्मा,चन्द्र शेखर आजाद,डॉ वीरेंद्र सेन कौशाम्बी,सुभाष चन्द्र,विजय वर्मा दिबियापुर, राजीव आर्य एड राठ, अतुल सविता,खरग्रेश सेन शिक्षक,अवधेश बक्शी एड चित्रकूट,सन्त प्रकाश,सैकड़ो स्वजतीय बन्धुओ ने प्रतिभाग किया।
वेबीनार कार्यक्रम के अंत में बस्ती से 
 प्रमोद शर्मा असिस्टेंट प्रो. द्वारा वेबीनार कार्यक्रम में जुड़े समस्त अधिवक्ता बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

गौरव कुमार ने कार्यक्रम समापन की औपचारिक घोषणा के साथ वेबिनार में जुड़ने ओर समय देने के लिए सभी का आभार जताया
क्राइम खुलासा न्यूज़ रामजी तिवारी की रिपोर्ट
Previous Post Next Post