राज्यपाल ने झांसी आकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया एवं वृद्ध आश्रम की बुजुर्ग महिलाओं के साथ मुलाकात कर उन्हें साड़ियां व तोहफे भेंट किए।

झांसी। आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल माननीय आनंदीबेन पटेल वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए झांसी आयी। इसके उपरांत उन्होंने ग्वालियर रोड स्थित वृद्धाश्रम मे बुजुर्ग महिलाओं से मुलाकात की तथा उनके साथ कुछ पल बिताए जिन बुजुर्गों के सर से अपनों का सहारा छूट जाता है वह किसी न किसी मजबूरी में वृद्ध आश्रम की शरण में आ जाते हैं वृद्ध आश्रम इन बुजुर्ग महिलाओं के लिए एक परिवार की तरह है उन्होंने आश्रम में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं को साड़ियां एवं भेंट स्वरूप तोहफे भी दिए आखिर में झांसी जेल का निरीक्षण कर वह दतिया पीतांबरा मंदिर के लिए रवाना हो गई।
खास रिपोर्ट बिपिन सिंह 
Previous Post Next Post