*थाना हरदी पुलिस ने 720 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
खास रिपोर्ट आकाश मिश्रा महसी बहराइच
पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच द्वारा अपराध अपराधियों के धड़ पकड़ में वांछित/ वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गए अभियान को सफल बनाने हेतु दिए गए निर्देशों के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी महसी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भवानी फेर, कांस्टेबल रामसहाय, द्वारा दिनांक 02/07/2021 को लगभग समय 12:00 बजे अभियुक्त बड़कऊ उर्फ प्रमोद पुत्र अदालती प्रसाद उम्र लगभग 38 साल निवासी ग्राम पिपरी मोहन थाना हरदी जिला बहराइच को 720 ग्राम गाँजा के साथ घेरा बंदी कर हिन्दू पुरवा बांध से गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर अपराध के आधार पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।