*जिलेभर में गठित टीमों ने की छापेमारी, मचा हड़कंप

लखीमपुर खीरी 30 जुलाई 2021 : जनपद खीरी में अवैध मदिरा के निर्माण व बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रशासन-पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीमो ने डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय ढुल के दिशा निर्देश व जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में शुक्रवार को पूरे जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चला।

जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 अवधेश कुमार ने ग्राम लोनपुरवा व उद्धन्नापुर थाना खीरी में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 (अति. चार्ज क्षेत्र-6 मितौली) रूद्र कांत मिश्र ने ग्राम शाहपुर राजा, बिलहरा व रूरवा थाना मोहम्मदी में,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 (अति. चार्ज क्षेत्र -3 निघासन) केपी सिंह ने ग्राम हुलासीपुरवा व कहारनपुरवा थाना निघासन व ग्राम बाजपुर थाना सम्पूर्णानगर में दविश, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 गोला प्रेम सिंह मय स्टाफ व अलीगंज चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अवदेश यादव मय स्टाफ ने संयुक्त दबिश ग्राम भटपुरवा कॉलोनी व कुश्मी कॉलोनी थाना गोला में दबिश दी।

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 535 ली अवैध कच्ची शराब व 1700 किग्रा लहन बरामद किया। कुल 14 अभियोग पकड़े गये। पकड़े गए अभियोगो में 10 गिरफ्तार किया और 05 को जेल भेजा। साथ ही साथ जनपद में स्थित आबकारी दुकानों का क्षेत्र में स्थित आबकारी निरीक्षको द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

रिपोर्ट संदीप कुमार जीतू क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
Previous Post Next Post