*भारतीय जनता पार्टी, प्रशासन पर साधा निशाना रामकुमार सिंह धाकड़ पटवारी*
कैलारस । अभी हाल ही में पंश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए है चुनावो के बाद वहां हिंसा फैल रही है भाजपा कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा बंगला में भाजपा कार्यकर्ताओ पर लगातार हमला किया जा रहा है जिसके विरोध में भाजपा के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना कर्फ़्यू काल मे भी धरना दिया गया है और विरोध के चलते सोसल मीडिया से भी लगातार धरना प्रदर्शन की फोटो शेयर की जा रही है वही इस सब अमले को लेकर कैलारस तहसील में पदस्त पटवारी रामकुमार धाकड़ ने भी अपने विचार फेसबुक पर कमेंट के रूप में लिखकर अभी भावना प्रकट की है , पटवारी रामकुमार धाकड़ ने लिखा है कि :-
जब ऑक्सीजन नहीं था तब प्रदर्शन क्यों नहीं ?

इंजेक्शन नहीं मिला मरीजों ने दम तोड़ दिया तब प्रदर्शन क्यों नहीं ?

बैठ न मिलने पर गाड़ी में पड़े रहे मरीज तब प्रदर्शन क्यों नहीं ?

गरीबों को एंबुलेंस तक नसीब नहीं शव ले जाने तब प्रदर्शन क्यों नहीं ? 

भाजपा के प्रदर्शन पर कैलारस तहसील में पदस्त पटवारी रामकुमार धाकड़ ने सरकार से अपने सवालों पर जवाब मांगा है कि प्रदर्शन करना था तो कोरोना काल मे हुई लोगों की परेशानी से जुड़ी समस्यों को लेकर प्रदर्शन क्यो नही किया गया , वही लोग अपने अपने हिसाब से की गई टिप्पणी को सही और गलत ठहरा रहे है ...
Previous Post Next Post