*ग्राम पंचायत बेलवा पदुम व ग्राम पंचायत रजवापुर के ग्रामीणों को नहीं मिली सरकारी सुबिधायें तो चुनाव बाद होगा जन आंदोलन:-जीतेन्द्र तिवारी*

*रिपोर्ट विनोद कुमार* *मिश्र बहराइच क्राइम  खुलासा हिंदी समाचार पत्र*

खुटेहना , बहराइच । विकासखंड पयागपुर के ग्राम पंचायत बेलवा पदुम व उसके अन्तर्गत मजरा समदा, कलामसतरही, अहिरनपुरवा एवं ग्राम पंचायत रजवापुर व उसके अन्तर्गत मजरा   लोनियनपुरवा, बरईपुरवा,मौहारी, दरियांव पुरवा, कन्नापुरवा में लोगों को सरकारी सुविधाए नही मिल रही है । लोग पेंशन व आवास व रासनकार्ड जैसी सुविधाओं से वंचित है । जिस मामले को लेकर क्राइम खुलासा न्यूज़ के सम्पादक जीतेन्द्र तिवारी ने  जन समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन मांग पत्र  माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं  जिलाधिकारी बहराइच सौप करके अपनी शिकायत दर्ज करायी है । श्री तिवारी ने अपने ज्ञापन मांग पत्र में लिखा है कि विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवा पदुम उसके अंतर्गत मजरा समदा अहिरन पुरवा कलामसतरही एवं रजवापुर ग्राम पंचायत के मजरा दरियावपुरवा मौहारी करनापुरवा , भोजापुरवा , बरईपुरवा , लोनियनपुरवा आदि ग्रामों मे ग्रामीणों का कहना है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनाए संचालित की जा रही है । जिनमें विधवा वृद्धा पेंशन ,आवास , शौचालय योजनाए प्रमुख है । ग्राम प्रधान की और से की गयी लापरवाही के चलते काफी संख्या में लोग आवास व शौचालय की सुविधा से वंचित है । कई ऐसे लोग है जिनका नाम राशन कार्ड में दर्ज नही है । ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर भ्रष्टाचार मिटाओं सेना के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी का कहना है कि ग्रामीणों को सरकारी सुविधाए न मिलने की शिकायते कई बार विकासखंड स्तर व जिला स्तर के संबंधी विभाग के अधिकारियों से की गयी है । इसके बावजूद लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित है । शौचालय निर्माण न होने के कारण लोगों को खुले में शौच जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है । अंत में श्री जितेंद्र तिवारी द्वारा द्वारा कहा गया है कि उक्त ग्राम पंचायतों के गरीबों को सरकारी सुविधाएं नहीं मुहैया कराई गई तो चुनाव बाद होगा व्यापक आंदोलन
Previous Post Next Post