*विद्युत पोल से लटकते तार किसी दिन बन सकते है दुर्घटना का सबब*
बहराइच के नानपारा कस्बे में बिजली के झूलते तार कभी भी घटना को दे सकते हैं दावत । बिज़ली विभाग नहीं कर रहा है सुनवाई हादसे का जिम्मेदार कौन। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा के कसाई मुहल्ला मे मकान व सड़कों पर झूलते विधुत तार कभी भी दुर्घटना को दावत दे सकते हैं लेकिन विधुत विभाग को जानकारी होने के बाद भी मौन है वकार अहमद ,चांद कुरैशी, आदि लोगों का कहना है कि कोरोना काल की वजह से बच्चों को घर से बहार नहीं निकलने दिया जा रहा है छोटे छोटे बच्चे घर में रहते हैं लेकिन बच्चे घर में सुरक्षित नहीं है बच्चे छत पर जाते हैं तो खुले नंगे विधुत तार लटक रहे हैं कब बच्चों को लग जाए इस बारे में कई बार विधुत विभाग से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है लोगों का कहना है कि कहां जाएं किस से गुहार लगाएं बच्चों को घर में रखना मुश्किल है क्या किया जाए कुछ समझ में नहीं आ रहा बिजली विभाग वालों को कैसे दिखाया जाए कैसे बुलाया जाए इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बावजूद विधुत उपकेंद्र नानपारा के कर्मचारी आखं मूंदे हुए हैं कोई सुनवाई नहीं कर रहा है इसी कारण आए दिन नानपारा में कहीं ना कहीं कंरट से लोग हादसे का शिकार होते हैं यह लापरवाही कब तक चलेगी जल्द से जल्द इस मामले को सज्ञान मे लेकर विधुत विभाग खुले व झूलते तारों को ठीक करे एस डी ओ शिवम नायक का कहना है कि शीघ्रातिशीघ्र जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी फिलहाल मैं घर पर कोरनटाईन हू।
रिपोर्ट विनोद कुमार मिश्र बहराइच