बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
चौढ़ेंरा के जंगल में आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गयी।परिवार की ओर से इस मामले में पड़ी तहरीर के अनुसार दारोगा सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार युवक के पिता ने पुलिस पर हत्याकर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।मृतक विक्की के पिता ने बताया कि पांच अप्रैल को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहरण के सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,जिसमें विक्की को नामजद किया गया था।रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने 11 अप्रैल को विक्की और युवती को बरामद कर लिया था।तभी से विक्की पुलिस पुलिस के कब्जे में था।बताया गया कि विक्की का शव मिलने के बाद वहां हंगामा मच गया।बाद में उसके पिता की तहरीर पर चौकी इंचार्ज सहित आठ के खिलाफ हत्या व षड्यंत्र करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू गयी है।
खास रिपोर्ट :-
सुनील उपाध्याय
स्टेट मीडिया प्रभारी
क्राइम खुलासा न्यूज़ उत्तर प्रदेश