खोझवा में आग की आगोश में जले 21आशियाने,


दर्जन से अधिक बकरियों की मौत।
ग्रामीण सहित फायार ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग।

खुले आसमान तले आया परिवार।

खास रिपोर्ट विनोद कुमार मिश्र बहराइच

विकास खंड महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहदुरिया के मजरा खोझवा में रविवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई।जिसमें इक्कीस मकान धू धूकर जलकर राख हो गया।चिल गुहार होने पर ग्रामीणों ने दौड़कर जब तक आग बुझाने का प्रयास करते।उससे पहले आग की आगोश में 21 घर जलकर राख हो गया।घर में रखी गृहस्थी भी आग की भेंट चढ़ गई।वहीं दर्जन भर से अधिक बकरियों की झुलस कर मौत हो गई।बताया जा रहा हैं कि आग की आगोश में नगदी सहित अन्य सामान कपड़ा बर्तन अनाज समेत पन्द्रह लाख का नुकसान हुआ है।परिजनों ने तहसीलदार महसी  सहित हरदी थाने की पुलिस समेत फायर ब्रिगेड को फोन करके सूचना दी फायर बिग्रेड ने  मौके पर पहुंच कर आग बुझाई।मौके पर पहुंचे लेखपाल प्रभात अवस्थी ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया है।तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया गया है।अग्नि पीड़ितों का बैंक पासबुक की कापी मांगी गई है।जल्द ही उन्हें सहायता राशि दे दी जाएगी।तत्काल में पीड़ित परिवार को त्रिपाल व अन्य जरूरी सामग्री मुहैया कराई जा रही हैं।
Previous Post Next Post