*क्राइम खुलासा न्यूज़*

    श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

 दिनांक 18 मार्च 2021

*सराहनीय कार्य जनपद श्रावस्ती*

विगत देर रात्रि करीब 12:00 बजे क्षेत्राधिकारी इकौना श्री महेंद्र पाल शर्मा व प्रभारी निरीक्षक इकौना श्री ज्ञानेंद्र पांडेय मय हमराह भिनगा मुख्यालय से इकौना जा रहे थे, इसी बीच सेमरी चौराहा से पहले बने पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल सवार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा।
दल बल के साथ वहां से गुजर रहे क्षेत्राधिकारी इकौना द्वारा तत्काल मोटरसाइकिल व चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई थी।
क्षेत्राधिकारी इकौना द्वारा चालक का कुशलक्षेम पूछते हुए गंतव्य स्थल के लिए रवाना किया गया।
Previous Post Next Post