*क्राइम खुलासा न्यूज़*

     बहराइच से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

*दिनांक 03 मार्च 2021* 

   *पारिवारिक व्यवसाय सहायता एवं शैक्षिक प्रोत्साहन 
राशि वितरण कार्यक्रम*

आज दिनाँक 3/2/2021 को प्रथम संस्था द्वारा स्नेह उत्सव पैलेस बहराइच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच डॉ0 विपिन कुमार मिश्रा ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और बहराइच शहर/पांच ब्लॉक के 100 बच्चों को शैक्षिक प्रोत्साहन राशि व 100 गरीब परिवारों को व्यवसाय हेतु सहायता सामग्री गुमटी, ठेला, सिलाई मशीन आदि का वितरण किया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित जनमानस से अपने बच्चों को पढ़ाने और बालश्रम जैसे अपराध को रोकने मे योगदान देने का आवाहन किया। 
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह,महिला शक्ति केंद्र से नीलम ,यूनीसेफ से अनिल,टी.आर.पी. चंद्रेश,cwc से संजय अवस्थी,जीआरपी,आर पी एफ,लेबर इंस्पेक्टर रिजवान,नेहरू युवा केंद्र से अभिमन्यु सिंह,प्रथम से अमर पाल सिंह, अमांडा हेली,अश्विनी सिंह, राकेश चौबे,शिवनाथ मिश्रा ,पवन,गोपी,अंकुर,रेखा तथा बहुत से अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post