सड़क दुर्घटना में मरीज की मौत, दो घायल

बदलापुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के मिरशादपुर गांव से गुजरने वाली हाईवे मार्ग पर बीती रात हार्ट अटैक के मरीज को दवा दिलाने जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मरीज की समय से इलाज न मिल पाने की वजह से मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक खुटहन थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी जयराम यादव उर्फ नन्हे उम्र (70) को बीती रात हार्ट अटैक होने की वजह से उनके परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। जैसे ही मिरशादपुर के आगे संत परमहंस गेट के पास पहुंचे थे। वही मार्ग परिवर्तन के लिए रोड पर रखी गई मिट्टी से बोलेरो टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें वाहन में सवार प्रमोद यादव एवं कैलाश चंद यादव को चोटे आई। वही समय से इलाज ना मिलने की वजह से जयराम यादव उर्फ नन्हे की मौत हो गई।
*surya bhan singh jaunpur beuro chif*
Previous Post Next Post