लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल आखिरकार शुक्रवार को बज गया जब निर्वाचन आयोग ने 4 चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। जानकारी मुताबिक यूपी पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से साफ इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट में अपनी बात रखने को कहा।

बता दें कि यूपी पंचायत चुनाव में आरक्षण का आधार वर्ष 2015 को बनाए जाने के खिलाफ सुनवाई से SC ने मना किया। इलाहाबाद HC ने 1995 की बजाय 2015 के आधार पर पंचायत चुनाव में आरक्षण की लिस्ट बनाने के लिए कहा था। राज्य सरकार भी इस पर सहमत हो गई है। SC ने इसे चुनौती दे रहे याचिकाकर्ता को HC जाने को कहा।

 खास रिपोर्ट जीतेन्द्र तिवारी 

सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज़

09919321023

Previous Post Next Post