श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
*दिनांक* 24.03.2021
*नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक *श्री अरविंद कुमार मौर्य* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री बी0सी0 दूबे* व प्रभारी क्षेत्राधिकारी सर्किल भिनगा *श्री महेंद्र पाल शर्मा* के कुशल कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री ददन सिंह थाना मल्हीपुर मय टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 47/2021 धारा 363,366,376 IPC व 3/4 POCSO Act से संबंधित वांछित अभियुक्त मनोज कुमार वर्मा पुत्र शेशराज वर्मा निवासी शिकारी चौड़ा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को बहोरवा चौराहा थाना मल्हीपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भिनगा रवाना किया गया।