*शिवराजपुर न्यूज़*
शिवराजपुर क्षेत्र के आंटी में माता संखुला देवी मंदिर पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में आज फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें कानपुर देहात की शिवली टीम और कानपुर नगर की  शिवराजपुर टीम ने भाग लिया शिवली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए और शिवराजपुर टीम को 137 रनों का लक्ष्य रखा शिवराजपुर टीम ने बिना किसी जोखिम के 137 रन बना लिए और जीत दर्ज कर ली जीत दर्ज करने के बाद सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और ₹15000 का नगद पुरस्कार शिवराजपुर टीम को दिया गया और उपविजेता टीम शिवली को ₹6000 का पुरस्कार दिया गया और आज के फाइनल मुकाबले में घिमऊ जिला पंचायत के सदस्य एडवोकेट प्रभाकर अवस्थी जी उपस्थित रहे
 खास रिपोर्ट हर्ष शुक्ला कानपुर देहात
أحدث أقدم