*क्राइम खुलासा न्यूज़*
श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
*दिनांक 07.03.2021*
*01 किलो 79 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक *श्री अरविंद कुमार मौर्य* के कुशल निर्देशन जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री हौसिला प्रसाद के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री ददन सिंह थाना मल्हीपुर द्वारा अभियुक्त रामसूरत गौतम पुत्र रामदयाल निवासी धन्नीगांव थाना नवाबगंज जनपद बहराइच को एक झोले में रखे हुए 01 किलो 79 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 039/2021 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल रवाना किया गया।
*गिरफ्तारी स्थान:-*
देवरा नहर पुल के पास बाग में थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।