*क्राइम खुलासा न्यूज़*
*दिनांक* 24.03.2021
*चोरी की योजना बनाते हुए 03 अभियुक्तगण 01 अदद अवैध चाकू व चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण के साथ गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक *श्री अरविंद कुमार मौर्य* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री बी0सी0 दूबे* व प्रभारी क्षेत्राधिकारी सर्किल भिनगा *श्री महेंद्र पाल शर्मा* के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री ददन सिंह थाना मल्हीपुर मय टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. इमरान पुत्र हिदायत अली 2. फुरकान पुत्र रमजान 3. कमाल अहमद पुत्र बाबू निवासी गण रोशनपुरवा दाखिला भरथा रोशनगढ़ थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को चोरी की योजना बनाते हुए 01 अदद अवैध चाकू व चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण आला नकब के साथ लक्ष्मणपुर कोठी नहर पुल के पश्चिम थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती से गिरफ्तार कर थाना मल्हीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 56/2021 धारा 401 IPC व 4/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।